कविता

जिंदगी

जिंदगी दफ्तर से घर से दफ्तर हो गई
जिंदगी की सारी खुशियां उदासीन हो गई
मस्ती और खुशियां सीमित हो गई
राँहे फूल से शूल हो गई
जिंदगी उदासीन हो गई
अपने खफा हो गए,पराए अपने हो गए
श्यामें यूंही बीत गई, रातें भी अंधेरे में सो गई
मंजिल भी थक सी गई, राह भी उदासीन हो गई
पत्ते भी गिरकर सुख गए, पेड़ भी झाड़ बन गए
जिंदगी सितम बन गई

— गंगा मांझी

गंगा मांझी

ग्वालियर, मध्य प्रदेश

Leave a Reply