खट्टा-मीठा : रोना आता है
सोनिया गाँधी ने अपनी पुस्तक में रहस्योद्घाटन किया है कि तब वे बहुत रोयी थीं, जब बाबरी मस्जिद गिराई जा रही थी। उससे पहले हमें यह जानकारी भी मिली थी कि बाटला हाउस एनकाउंटर में जब कई जेहादी आतंकी मारे गये थे, तब भी वे दहाड़ें मार-मारकर रोयी थीं। इन घटनाओं से सिद्ध होता है कि उनका हृदय एक सामान्य महिला की तरह बहुत संवेदनशील है और दूसरों का दुःख देखकर उनको रोना आ जाता है। रोना उनको तब भी अवश्य आया होगा, जब श्री राम जन्मभूमि पर भव्य राम मन्दिर बनाया जा रहा था और उसकी प्राण प्रतिष्ठा की जा रही थी।
लेकिन उनकी संवेदनशीलता केवल जेहादियों और कटासुरों के लिए सुरक्षित है। इनके अलावा किसी और के लिए उनकी आँखों में एक आँसू तो क्या उनके मुँह से एक आह भी नहीं निकलती। उनको तब बिल्कुल रोना नहीं आया था, जब कश्मीर में सैकड़ों मन्दिर गिरा दिये गये थे और वहाँ से लाखों हिन्दुओं को लुट-पिटकर भागना पड़ा था। उनकी आँखों में तब एक भी आँसू नहीं आया, जब कश्मीर में नाम और धर्म पूछ-पूछकर जेहादियों ने 26 हिन्दू पर्यटकों को गोलियों से भून डाला था। उनकी संवेदनशीलता उस समय घास चरने चली गयी थी, जब बंगलादेश में हिन्दू अल्पसंख्यकों पर घोर अत्याचार किये जा रहे थे।
साधारण हिन्दुओं तो क्या वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं के अपमान पर भी उनको कभी लेशमात्र भी दुःख नहीं होता। वर्षों तक कोषाध्यक्ष और फिर अध्यक्ष रहे कांग्रेसी नेता सीताराम केसरी को बाथरूम में बन्द करके अपमानित करने से उनको जरा भी दुःख नहीं हुआ। उनकी संवेदनशीलता तब भी सो गयी थी, जब अपने ही पूर्व प्रधानमंत्री नरसिंह राव के शव को उन्होंने कांग्रेस कार्यालय में नहीं घुसने दिया था और न दिल्ली में उनका अन्तिम संस्कार होने दिया था।
इससे स्पष्ट होता है कि इनकी संवेदनशीलता केवल विशेष अवसरों पर ही जाग्रत होती है, शेष समय वह लम्बी तानकर सोती रहती है। हिन्दुओं के बड़े-बड़े कष्टों और संकटों पर उनको कभी कोई रोना नहीं आता। इसलिए मुझे इस मक्कार औरत के कमीनेपन और दोगलेपन पर रोना आता है।
— बीजू ब्रजवासी
कार्तिक अमावस्या, सं. 2083 वि. (9 नवम्बर 2026)
