कविता

बेईमानी का समय

अब
सच बोलना
साहस नहीं,
मूर्खता माना जाता है।
झूठ
इतना सुसंस्कृत हो गया है,
कि
उसके कपड़ों पर
सम्मान के तमगे लगे हैं।
ईमानदार आदमी
भीड़ में
अजनबी दिखता है।
लोग
चरित्र नहीं,
चतुराई पूछते हैं।
आदमी
रोटी कमाता है,
नाम बेचता है,
और
आत्मा
धीरे-धीरे
गिरवी रख देता है।
बेईमानी
एक दिन में नहीं आती,
वह
पहले
समझौते बनकर आती है,
फिर
आदत बन जाती है,
और अंततः
चरित्र कहलाने लगती है।

— सुरेन्द्र कल्याण बुटाना

सुरेन्द्र कल्याण बुटाना

करनाल, हरियाणा मो.: 8708889653 ईमेल: surenderkalyan007@gmail.com

Leave a Reply