कविता

कविता

जय हो तेरी भारत माता, तू सबसे प्यारी है,
तेरी गोद में खेले हम तू हमसब की न्यारी है।
गंगा -यमुना की धारा तेरे आंचल से बहती है,
हिमालय तेरा मुकुट है जो भारत की गरिमा बढाती है।
तिरंगा तेरा गौरव है जो लहराता है शान से,
वीर जवान तेरी रक्षा कर शीश झुकाते हैं सम्मान से।
तेरी मिट्टी में जो खुशबू है वो स्वर्ग से भी न्यारा है,
तेरे आशिर्वाद की मिठास हमसब को प्यारा है।
मंदिर, मस्जिद और गुरुद्वारा वाले सब मिलकर रहते हैं,
अनेकता में एकता की पाठ पढ़कर तेरी रक्षा में हांथ बटाते हैं।
तू मेरी जन्मभूमि तू ही मेरी कर्मभूमि तू ही मेरी प्राण है,
तेरे ही आशिर्वाद से हम सुरक्षित है, तेरा ही वरदान है।
तेरी क्षत्रछाया में ही भारत का विकास है,
तेरे ही दम- खम से शत्रुओं का विनाश है।

— मृदुल शरण

Leave a Reply