खामोशी
झूठी- मूठी खुशियों से सच्ची होती है खामोशी
बेमतलब की बातों से, अच्छी होती है खामोसी
तन्हाई की साथी है ये, मूक करें है संवाद सदा
सन्नाटों में भी बातें, करती है होती है ख़ामोशी
महज दिखावों से अच्छा, तन्हा रहना होता है
दुःख है तो दुःख के ही जैसी होती है खामोशी
दिल न दुःखे इसी वजह से रहती है गूंगी गूंगी
रिश्तों की खातिर ही सहमी होती है खामोशी
खामोशी का मतलब चुप न खामोशी से पूछो
हर चुप्पी का शोर कहे झूठी होती है खामोशी
जो जैसा है वैसी रहती चाल फरेब से दूर सदा
झूठे दिखावे करने से, डरती होती है खामोशी
जिसका न सहारा कोई, सबका जो ठुकराया
तन्हाई में भी उसकी, साथी होती है ख़ामोशी
जो बातों से कह न पाये उसको भी कह जाये
बिन शब्दों बातें करने बाकी होती है ख़ामोशी
दिन खाया दफ्तर ने और नींदों ने रात चुराई
तन्हाओं के भी संग चलती होती है खामोशी
है सभी स्वार्थ में लिप्त, कोई सुने उसे सुनाऊँ
दीवारों की बन्द दरबाजो की होती है खामोशी
— ऋषभ तोमर
