कविता

दीपक छोटा ही सही तम है दूर भगाता

तुम तो जाहिर है कुछ कहते नहीं
हम ही हैं जो मन की कह लेते हैं
हमारा दिल दुखाने में कोई नहीं है पीछे
पर हम हैं कि चुपचाप सह लेते हैं

मयस्सर नहीं दो वक्त की रोटी जिसको
वह भी तो किसी तरह इस दुनियां में हैं जी लेते
इज्ज़त आबरू कुछ नहीं गरीब की
लाचारी हैं कड़वा घूंट हैं पी लेते

आजकल चुप रहना भी हो गई है आम बात
नहीं समझता कोई दूसरे के दिन के जज़्बात
सच्चाई के साथ आज कोई खड़ा नहीं होता
समय आने पर पता चल जाती है सबकी औकात

दीपक छोटा ही सही तम है दूर भगाता
दुनियां को रास्ता दिखाना ही तो उसको है आता
घबराना नहीं सीखा उसने तूफानों से भी
तेल जब तक रहता है उसमें जलता है जाता

— रवींद्र कुमार शर्मा

*रवींद्र कुमार शर्मा

घुमारवीं जिला बिलासपुर हि प्र

Leave a Reply