नन्हे हाथों के दीप
नन्हे हाथों से जले,
दीपक प्यारा आज।
घर-आँगन रोशन हुआ,
खिल उठा है समाज॥
मिट्टी के दीपक कहें,
बाँटो प्रेम प्रकाश।
मिल-जुलकर सबसे रहें,
सुंदर हो हर साँस॥
नन्हे बच्चे सीख लो,
करना नेक विचार।
दूर करो मन से सदा,
नफ़रत का अँधियार॥
दीप जलाओ प्रेम का,
खुशियाँ लाओ साथ।
हँसता-गाता जग रहे,
प्रेम रहे हर बात॥
— डॉ. सत्यवान सौरभ
