सच्ची दोस्ती
सच्ची दोस्ती में बस इतना चाहिए,
एक ऐसा साथ जो कभी छूटे नहीं,
एक ऐसी समझ जो बिना कहे समझ जाए,
एक ऐसा एहसास जो कभी रूठे नहीं।
चाहिए थोड़ा सा वक्त, थोड़ी सी परवाह,
जब मन उदास हो तो कोई पास बैठ जाए,
जब दुनिया रूठ जाए तो कोई कह दे,
मैं हूँ ना, तू अकेला नहीं है।
न कोई वादा, न कोई शर्त,
न कोई दिखावा, न कोई स्वार्थ,
बस दिल से दिल का रिश्ता हो,
जो हर मोड़ पर साथ निभाए।
जब हँसी आए तो साथ हँस ले,
जब आँसू आए तो चुपचाप पोंछ दे,
जब राह भटक जाए तो हाथ थाम ले,
और कह दे, चल, मैं तुझे मंज़िल तक ले चलूँ।
यही तो सच्ची दोस्ती है,
जो दिल को सुकून दे जाती है,
जो ज़िंदगी को खूबसूरत बना देती है,
और हर ग़म को खुशी में बदल देती है।
✍️ हेमन्त सिंह कुशवाह
