समाचार

डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिला भिवानी गौरव पुरस्कार–2026  

नई दिल्ली/हिसार/भिवानी/सिवानी मंडी। साहित्य, पत्रकारिता एवं सामाजिक चिंतन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए हरियाणा की साहित्यकार एवं स्तंभकार डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को भिवानी गौरव पुरस्कार–2026 से सम्मानित किया गया। दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-10 स्थित होटल क्राउन प्लाजा में आयोजित समारोह में उन्हें भिवानी गौरव अवार्ड्स का नारायणी देवी भग्गनका ओजस्विनी सम्मान प्रदान किया गया। रविवार, 15 नवंबर 2026 को दिल्ली के क्राउन प्लाजा होटल, रोहिणी में आयोजित इस समारोह में परम संत हुजूर कंवर साहिब जी महाराज का पावन सानिध्य प्राप्त हुआ। उनके सानिध्य ने आयोजन को आध्यात्मिक गरिमा प्रदान की।

समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए अन्य विभूतियों को भी सम्मानित किया गया। इनमें लोक प्रशासन एवं ग्राम विकास के लिए सांसद एन.डी. गुप्ता, शिक्षा के लिए डॉ. नरेश कौशिक, पत्रकारिता के लिए श्री बलवान शर्मा, साहित्य के लिए डॉ. जोगेंद्र कुमार, खेल के लिए श्री पूनम शर्मा, सेवा के लिए श्री रामदेव तायल, कला एवं संगीत के लिए श्री दिनेश रहन तथा राष्ट्रसेवा के लिए श्री जीताराम गुप्ता (एडवोकेट) शामिल रहे। इसके अतिरिक्त सेवामूर्ति श्री सूरजमल कागड़िया, श्री कुलदीप राज महाजन और श्री जगन्नाथ सर्राफ के नाम से स्मृति सत्र भी आयोजित किए गए।

*डॉ. प्रियंका सौरभ

रिसर्च स्कॉलर इन पोलिटिकल साइंस, कवयित्री, स्वतंत्र पत्रकार एवं स्तंभकार, (मो.) 7015375570 (वार्ता+वाट्स एप) facebook - https://www.facebook.com/PriyankaSaurabh20/ twitter- https://twitter.com/pari_saurabh

Leave a Reply