धर्म-संस्कृति-अध्यात्म

मुक्ति का अन्तर्द्वन्द्व

कुछ लोग जागते हुए भी सोते है और कुछ लोग सोते हुए भी जागते हैं । वह जिनका अन्तः करण सुप्त होता हैं, वे जागते हुए भी सोते हैं । वह जिनका अन्तः करण जागृत होता हैं, वे सोते हुए भी जागते हैं । मनुष्य को सुखमय जीवन व्यतीत करने के लिए कर्म करने की आवश्यकता पड़ती है । वह कर्मप्रधान व्यक्ति ही जीवन में वास्तविक सुख का आनंद प्राप्त कर सकता है । अकर्मण्यता मनुष्य को निराश और भाग्यवादी बनाती है । मनुष्य के कर्म अनेक प्रकार के होते हैं । वह कुछ कर्म तो वह अनिच्छापूर्वक बाध्यता के साथ करता है परंतु मनोयोग से किया गया कृत्य ही उसे सच्चा आनंद प्राप्त कराता है । इन समस्त क्रियाओं में अध्ययन सर्वश्रेष्ठ है, अतः अध्ययनप्रिय व्यक्ति स्वयं को सदैव प्रसन्नचित्त अनुभव करता है । कुमार वर्धमान सतत जागृति की कक्षा में पहुंच चुके थे । गर्भकाल से ही उन्हें अतीन्द्रिय ज्ञान उपलब्ध था । उनका अन्तः करण निसर्ग चेतना के आलोक से आलोकित था । भोग और ऐश्वर्य उनके पीछे- पीछे चल रहे थे , पर वे उनके पीछे नहीं चल रहे थे । एक दिन कुमार वर्धमान आत्म – चिन्तन में लीन थे । उनका निर्मल चित्त अन्तर की गहराईं में निमग्न हो रहा था । वे स्थूल की परतों को पार कर सूक्ष्म लोक में चले गए । उन्हें अपने पूर्वजन्म की स्मृति हो आयी । उन्होंने देखा , जीवन की श्रृंखला कहीं विच्छिन्न नहीं हैं । अतीत के अनन्त में सर्वत्र उसके पदचिह्न अंकित हैं । धर्म सिर्फ हमारी चर्चा में ही नहीं चर्या में भी होना चाहिए । धर्म केवल इष्ट के चित्र में ही नहीं हमारे चरित्र में भी होना चाहिए ।धर्म केवल मंत्रोच्चारण में ही नहीं हमारे आचरण में भी उतरना चाहिए। धर्म केवल जिह्वा पर ही नहीं जीवन में भी होना चाहिए । और अंत में धर्म केवल मंदिर में ही नहीं मन मंदिर में होना चाहिए । अतीत की कुछ घटनाओं ने कुमार के मन पर बहुत असर डाला । कुछ समय के लिए वे चिंतन की गहराईं में खो गए । दर्पण में प्रतिबिम्ब की भांति अतीत उनकी आंखों के सामने उत्तर आया – मैं त्रिपुष्ठ नाम का वासुदेव था । एक रात्रि को रंगशाला में नृत्यवाद्य का आयोजन हुआ । मैं और मेरे सभासद् उसमें उपस्थित थे । मैंने अपने अंगरक्षक को कहा कि मुझे नींद न आए तब तक यह आयोजन चलाना । मुझे नींद आने लगें तब इसे वहीं बन्द कर देना । उस दिन मैं बहुत व्यस्त रहा । दिन- भर के कार्यक्रम से थका हुआ था । रात्रि की ठंडी वेला । मनोहर नृत्य, लुभाने वाला वाद्य गीत । समय, नर्तक , गायक और वादक का ऐसा दुर्लभ योग मिला कि सबका मन प्रफुल्लित हो उठा । लोग उस कार्यक्रम में तन्मय हो गए । वे कालातीत स्थिति का अनुभव करने लगे । आदमी की जिन्दगी का ज्यादातर हिस्सा, प्रतिक्रियाओं का पुलिन्दा है। वह बाहर से कितने ही मुखौटों लगाएं, पर भीतर मे वह बिल्कुल ख़ाली है। भक्ति भावों के साथ जुङी है अगर भौतिक गहरी लालसा हैं तो समझ लो वह अमीर होते हुए भी दुनियां का सबसे बङा ग़रीब है। वह उसके बाद अनुभव हुआ कि मुझे नींद का अनुकूल वातावरण मिला । मैं थोड़े समय में ही निंद्रालीन हो गया । आयोजन चलता रहा । गहरी नींद के बाद मैं जागा । मेरे जागने के साथ मेरा अहं भी जागा । मैंने अंगरक्षक से पूछा, क्या मेरी आज्ञा का अतिक्रमण नहीं हुआ हैं ? वह कुछ उत्तर न दे सका । वह नृत्य और वाद्य -गीत में इतना खोया हुआ था कि उसे मेरी नींद और मेरे जागने का कोई भान ही नहीं रहा । मैं आज्ञा के उल्लंघन से तिलमिला उठा । मेरा क्रोध सीमा पार कर गया । मैंने आरक्षीवर्ग के द्वारा उसके कानों में गर्म सीसा डलवाया । मेरी हिंसा उसके प्राण लेकर ही शांत हुईं । मैं अनुभव करता हूं कि यह मेरा जन्म हिंसा का प्रायश्चित करने के लिए ही हुआ हैं । मेरी सारी रुचि , सारी श्रद्धा, सारी भावना अहिंसा की आराधना में लग रही हैं ।उसके लिए मैं जो कुछ भी कर सकता हूं, करूंगा । मेरे प्राण तड़प रहें हैं उसकी सिद्धि के लिए । मैं चाहता हूं कि वह दिन शीघ्र आए जिस दिन मैं अहिंसा से अभिन्न हो जाऊं, किसी जीव को कष्ट न पहुंचाऊं । क्रिया की प्रतिक्रिया का होना, एक सामान्य सी वृत्ति है। मौन वे ही रह सकते है, जिनके दिल मे गहनतम धृत्ति है। हम प्रतिकार भी अवश्य करें पर संयम शालीनता के साथ पर जो मूक रहकर बता दे मन की बात वही तो अनमोल कृति है। आज क्या हो रहा हैं ? जो बड़े लोग हैं छोटे लोगों के प्रति सद्व्यवहार नहीं करते है । वह उनकी विवशता का पूरा- पूरा लाभ उठाते हैं । पशु की तरह उनका क्रय- विक्रय करते हैं । उनके साथ कठोरता बरतते हैं । मुझे लगता हैं जैसे हमने मानवीय एकता को समझा ही नहीं । छोटा – सा अपराध होने पर कठोर दण्ड दे देते हैं । नाना प्रकार कि यातनाएं देना छोटी बात हैं । अवयवों को काट डालना भी हमारे लिए बड़ी बात नहीं हैं । मानव संबंधों में हमें पूरी सावधानी बरतना जरूरी है अन्यथा किसी घटना या बात के बारे में बाद में पता चलता है कि हम आपसी संबंधों में सबसे बड़ी गलती यह कर बैठे कि किसी बात को हमने आधा सुना, चौथाई समझा, शून्य सोचा लेकिन अपनी होशियारी दिखाने के लिए प्रतिक्रिया दुगनी कर बैठे। नतीजन कई रिश्ते बिगड़ कर सदा सदा के लिए एंठे-एंठे हो जातें हैं उसका भान हमको नहीं हो पाता हैं । हम भूल जाते हैं कि ज्ञान के बारे में यह तथ्य है कि हम जितना ज्यादा आगे बढते हैं उतना ही समझ में आता है कि अभी तो बहुत दूर जाना है। हम होते तो अज्ञानी है लेकिन अपने आप को महाज्ञानी समझने लगतें है । मनुष्य के प्रति हमारा व्यवहार ऐसा हैं, तब पशुओं के प्रति अच्छे होने की आशा कैसे की जा सकती हैं । मैं इस स्थिति को बदलना चाहता हूं । यह डंडे के बल पर नहीं बदली जा सकती हैं । वह बदली जा सकती हैं ह्रदय परिवर्तन के द्वारा । यह बदली जा सकती हैं प्रेम की व्यापकता के द्वारा । इसके लिए मुझे हर आत्मा के साथ आत्मीय सम्बन्ध स्थापित करना होगा । समता की वेदी पर अहं का विसर्जन करना होगा । यह कार्य मांगता है बहुत बड़ा बलिदान, बहुत बड़ी साधना और बहुत बड़ा त्याग । भावनाओं के जन्मदाता मनोभाव हैं । मनोभावों के जन्म दाता संस्कार हैं। इसीलिए गर्भावस्था से ही संस्कारों का बीजारोपण और बचपन से ही परिष्कार होते रहना चाहिए। तभी आगे चलकर जीवन पवित्र आकार लेता है । हमारे मनोभाव पवित्र बन रहें इसीलिए संगत कुसंगत की बात की जाती है । सुसंगत से भावनाएं पाक होती है वहीं कुसंगत से पवित्रता को आघात लगता है। यद्यपि बचपन के संस्कारों से दृढ़ लगाव हो जाता है पर दूषित वातावरण की हवा से सतत बचाव रखना जरूरी है। हमें भरोसे से,आशाओं से, कठोर परिश्रम से विचारों की शुद्धता करनी हैं।

— प्रदीप छाजेड़

प्रदीप छाजेड़

छाजेड़ सदन गणेश डूँगरी गेट के पास सबलपुर रोड़ पोस्ट - बोरावड़ जिला - नागौर राज्य - राजस्थान पिन -341502 नम्बर -9993876631

Leave a Reply