कितने यहाँ हैं आए!
कितने यहाँ हैं आए, धूम मचाये रहे;
कितने गये चले हैं, लौट आया ना किए!
कितने थे निकट आए, दूर फिर चले गए;
कितने रहे भी दूर, दिल से मुहब्बत किए!
कितने हैं गफ़लतों में, वफ़ा ना हैं कर सके;
कितने ग़ुबार मन में लिए, रूठे ही रहे!
दुनियाँ के चमन आके, कोई नाचते रहे;
चश्मे लगाके अजब, कोई देखते रहे!
जो भी हैं रहे यहाँ, ख़ुद को जाना ना किए;
जन्नत में रहके ख़ुदा पास, खोये ‘मधु’ रहे!
✍🏻 डॉ. गोपाल बघेल ‘मधु’
