भगवान् महावीर की चुल्लपिता से वार्ता
सुपार्श्व की आशा पर तुषारापात जैसा हो गया । वे वर्धमान के चक्रवर्ती होने का स्वप्न संजोए बैठे थे । प्रसिद्ध ज्योतिषियों ने उन्हें इसका विश्वास दिलाया था । उनका आत्मविश्वास भी वही कह रहा था । उन्होंने अपने विश्वास को दूर – दूर तक प्रचारित किया था । इस प्रचार के आधार पर श्रेणिक, प्रद्योत आदि अनेक राजकुमार वर्धमान की सेवा में उपस्थित होते थे । उनके पराक्रम, पुरुषार्थ, और चारित्र उनके चक्रवर्ती होने का साक्ष्य दे रहे थे ? वर्धमान गृहवास को छोड़कर श्रमण बनने को उत्सुक हैं – इस सूचना से सुपार्श्व के सपनों का महल ढह गया । वे भाई के वियोग की व्यथा का परिधान अभी उतार नहीं पाए थे कि वर्धमान के अभिनिष्क्रमण की चर्चा ने उन्हें व्यथा का नया परिधान पहना दिया । इच्छाएं कामनाएं तो मनुष्य की जन्मजात भावनाएं हैं । मनुष्य बचपन से ही इच्छाओं में ही जीता है। उसकी अंतहीन इच्छाओं का चक्र भी खत्म ही नहीं होता है। उसकी नई-नई चीजों की लालसा थमने का नाम ही नहीं लेती है। उसकी मानसिकता असीम धन-दौलत, आलीशान मकान, आयातित लग्जरी वाहन, आदि देने में भगवान् कुछ भी कमी रहती है कि कृपणता न करें । पहले की इच्छाएं अभी पूरी नहीं हुई कि नई इच्छाएं खड़ी हो जाती हैं । पर कुछ सौभाग्यशाली की कर्म-तक़दीर ऐसी होती है जिनकी इच्छाएं मुमुक्षा में केन्द्रित हो जाती हैं। ( मुमुक्षा=मोक्ष पाने की तीव्र इच्छा) उनकी आत्मा तो परम सौभाग्यशाली होती है । वह तब मन की समस्त उर्जा इस एक ही लक्ष्य पर केन्द्रित हो जाती है। उसका जीवन तो धन्य हो जाता है। ऐसा तभी होता है जब महान् पुण्य कर्मों का उदय होता है।( भगवान् महावीर ) वर्धमान ने देखा , सुपार्श्व पूर्व- सूचना के बिना उनके कक्ष में आ रहें हैं । वे चुल्लपिता के आकस्मिक आगमन में विस्मय में पड गए । वे उठकर उनके सामने गए । प्रणाम कर बोले , चुल्लपिता ! आपके आगमन से मैं कृतार्थ हूं । मैं आपकी कृपा के लिए आभारी हूं । पर आपने यहां आने का कष्ट क्यों किया ? मुझे आप अपने कक्ष में ही बुला लेते । सुपार्श्व ने मुस्कुराकर कहा, कुमार ! मैं यहां जाऊं या तुम वहां आओ . इसमें कोई अन्तर नहीं पड़ता । जो अन्तर पड़ रहा हैं उसे मिटाने की बात करों । मैं नहीं जानता , आपके और मेरे बीच में कोई अन्तर है , चुल्लपिता । बेटे ! तुम सच कह रहे हों । भाईं के जीवनकाल में मेरे और तुम्हारे बीच में कोई अन्तर नहीं था । पर…. वह अब कैसे आएगा ? अब तो आप ही मेरे पिता हैं । हमारे जीवन में हमारे भारत की आध्यात्मिक विरासत का बहुत महत्वपूर्ण योगदान है । यथा ध्यान पद्धति का ही बहुमान देखें। भगवान महावीर, गौतम बुद्ध और वैदिक काल में ऋषि-मुनियों से लेकर आज तक जिसने भी मन को नियंत्रित करने के बारे में सोचा जीवन के सत्य को समझने का मन बनाया उन्होंने ध्यान का ही सहारा लिया। ध्यान नहीं है केवल मन को शांत करने का तरीका ही अपितु मन:शक्ति संवर्धन का तरीका भी है। हम जब ध्यान करते हैं तो विचारों की उच्छृंखलता को नियंत्रित करते है और अंतर की ऊर्जा को केंद्रित हैं । वह ध्यान करने से न केवल मानसिक शांति मिलती है बल्कि बौधिक विकास के साथ-साथ विचार स्पष्ट होते हैं। फलतः हम बेहतर निर्णय ले पाते हैं। भाईं की स्मृति और कुमार की मृदु उक्ति से सुपार्श्व भावविह्वल हो गए । उनकी आंखों से आंसुओं की धार बह चली । वे सिसक- सिसककर रोने लगें । वे कुछ कहना चाहते थे पर वाणी उनका साथ नहीं दे रही थी । कुमार स्तब्धजड़ित जैसे एकटक उनकी और निहार रहे थे । सुपार्श्व कुछ आश्वस्त हुए । भावावेश को रोककर कक्ष के एक आसन पर बैठ गए । कुछ क्षणों तक वातावरण में नीरसता छा गईं । वर्धमान ! भाईं और भाभी अब संसार में नहीं रहें- इसका सबको दुःख हैं । पर उस स्थिति पर हमारा वश नहीं हैं । कुमार ! उस अवश स्थिति का लाभ उठाकर तुम घर से निकल जाना चाहते हों, यह सहन नहीं हो सकता । चुल्लपिता ! मैं घर से निकल जाना कहां चाहता हूं । मैं अपने घर से निकला हूं । मैं अपने घर से निकला हूं , फिर से घर में चला जाना चाहता हूं । कुमार ! ऐसा मत कहो । तुम अपने घर में बैठे हों और उस घर में बैठे हो जिसमें जन्मे, पलें-पूसे और बड़े हुए । मस्तिष्क को युवा और स्वस्थ रखने के लिए तथा अल्जाइमर, पार्किंसन जैसी बीमारियों से बचाव के लिए भ्रामरी प्राणायाम रामबाण बताया गया है।तदर्थ आंख और कान बंद कर जिह्वा को ऊपर तालू से लगाकर गले से भंवरे की गुंजन जैसी ध्वनि निकाली जाती है,जिसके कंपन मस्तिष्क ( Brain) तक पहुंचते हैं। ये मस्तिष्क की मालिश का काम करते हैं। यह भ्रमर-गुंजन नासिका के आस-पास 15 गुना ज्यादा नाइट्रिक ऑक्साइड छोड़ती है, जो दिमाग की सेहत सुधारने के साथ हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बेहतर बनाए रखती है। भगवान् महावीर कहते हैं कि चुल्लपिता ! क्या मेरा अस्तित्व अट्टाईस वर्ष से ही हैं । क्या इससे पहले मैं नहीं था? यदि था तो यह घर मेरा अपना कैसे हो सकता हैं ? मेरा घर मेरी चेतना हैं , जो कभी मुझसे अलग नहीं होती । मैं अब उसी में समा जाना चाहता हूं । व्यवहार क्या हैं चुल्लपिता ? कुमार तुम दर्शन की बात कर रहें हो । मैं तुमसे अपेक्षा करता हूं कि तुम व्यवहार की बात करों । कुमार ! वज्जिसंध का व्यवहार हैं- गणराज्य की परिषद में भाग लेना और गणराज्य के शासन- सूत्र का संचालन करना । इंसान के पास चाहे कितनी कोठियां -बंगले हो, चाहे कितना बड़ा व्यापार हो और चाहे अनगिनत बैंक बेलेंस हो।अगर समाज में अपने अपने द्वारा वह कोई अच्छा कार्य नहीं करता है तो उसका कोई गुण-गान नहीं करता हैं । भगवान् महावीर कहते हैं कि चुल्लपिता ! मैं जानता हूं, यह हमारा परम्परागत कार्य हैं । पर मैं क्या करूं, हिंसा और विषमता के वातावरण में काम करने के लिए मेरे मन में उत्साह नहीं हैं । कुमार के मृदु और विनम्र उत्तर से सुपार्श्व कुछ आश्वस्त हुए । उन्होंने वार्ता को आगे बढ़ाना उचित नहीं समझा । वे कुमार को गहराईं से सोचकर फिर बात करने की सूचना दे अपने कक्ष में चलें गए । कुदरत का यही नियम है कि जीवन में हर चीज समय पर ही होती है । अतः हम हर स्थिति में समभाव में रहें यही जीवन की बड़ी खूबसूरती हैं ।
— प्रदीप छाजेड़
