गीतिका/ग़ज़लपद्य साहित्य

ग़ज़ल

जीस्त बीती तुम्हे मनाने में
क्या मज़ा मेरे दिल दुखाने में |
इम्तिहां मैं दिया हरेक दफा
तू नहीं चुकती आजमाने में |
स्वर्ग का इंतज़ार अब नहीं’ है
जीना’ मरना इसी जमाने में |
चाहता जो नहीं किसी से खुछ
मस्त रहता है’ गुनगुनाने में |
मैं नहीं जानता कहूँ क्या अब
जो ख़ुशी है तुम्हे हँसाने में |
जुर्म का अब विरोध करना है
यत्न हो सुप्त को जगाने में |
भेद की नीति दिल को’ तोड़ा है
सिलसिला शुरु करे मिलाने में |

कालीपद ‘प्रसाद’
© ® सर्वाधिकार सुरक्षित

*कालीपद प्रसाद

जन्म ८ जुलाई १९४७ ,स्थान खुलना शिक्षा:– स्कूल :शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ,धर्मजयगड ,जिला रायगढ़, (छ .गढ़) l कालेज :(स्नातक ) –क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान,भोपाल ,( म,प्र.) एम .एस .सी (गणित )– जबलपुर विश्वविद्यालय,( म,प्र.) एम ए (अर्थ शास्त्र ) – गडवाल विश्वविद्यालय .श्रीनगर (उ.खण्ड) कार्यक्षेत्र - राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कालेज ( आर .आई .एम ,सी ) देहरादून में अध्यापन | तत पश्चात केन्द्रीय विद्यालय संगठन में प्राचार्य के रूप में 18 वर्ष तक सेवारत रहा | प्राचार्य के रूप में सेवानिवृत्त हुआ | रचनात्मक कार्य : शैक्षणिक लेख केंद्रीय विद्यालय संगठन के पत्रिका में प्रकाशित हुए | २. “ Value Based Education” नाम से पुस्तक २००० में प्रकाशित हुई | कविता संग्रह का प्रथम संस्करण “काव्य सौरभ“ दिसम्बर २०१४ में प्रकाशित हुआ l "अँधेरे से उजाले की ओर " २०१६ प्रकाशित हुआ है | एक और कविता संग्रह ,एक उपन्यास प्रकाशन के लिए तैयार है !