अपना घर
पूरी दुनिया में अगर सबसे सुरक्षित और सुंदर जगह कोई है तो वह है आपका घर, अपने घर से ज्यादा महत्वपूर्ण दुनिया का कोई स्थान नहीं हो सकता। लगभग हर किसी को किसी न किसी काम के लिए घर से बाहर निकलना पड़ता है और फिर वापस घर ही लौटना होता है। लेकिन क्या हर इंसान खुशी-खुशी घर वापस आता है। कई बार ऐसा होता है कि बाहर कुछ ऐसी घटना दुर्घटना हो जाती है कि आदमी खुशी-खुशी घर नहीं लौटता मायूस होकर घर लौटता है। कुछ लोगों के साथ तो कुछ अनहोनी भी हो जाती है।
सब चाहते हैं कि हम खुशी-खुशी घर से जाएं और अपना काम खुशी-खुशी निपटा कर खुश होकर ही अपने घर लौटे। यह भी जरूरी है कि रात आराम से अपने घर में चैन की नींद सो कर ही बिताई जाए।
मेरा यकीन है कि घर से बाहर जाते समय आप अपने घर के बड़े बुजुर्गों से आज्ञा लेकर जाए और परमात्मा और अपने गुरुजन या अपने दिवंगत परिजनों की,जिनकी भी तस्वीर घर में हो उन्हें हाथ जोड़ कर आशीर्वाद लेकर
निकले और काम से लौट कर आने पर उनका धन्यवाद करें, तो खुशी सदा आपके साथ रहेगी।
इस बात पर मुझे पूरा यकीन है आप भी आजमा कर देखिए।
— जय प्रकाश
