मेरी यात्रा
शुक्रिया ज़िंदगी
जिंदगी शुक्रिया तेरा
कितने सबब दिए तूने
हर सबब
लाजवाब तेरा
तेरे सबबों से सीख कर
पूरी कर रहा
जीवन की यह अद्भुत यात्रा
हर पड़ाव
एक सबब है
उसके ही सहारे
बढ़ता जाता हूं
जीवन के अगले पड़ाव को
यात्रा जारी है
जीवन के ऊबड़ खाबड़
रास्तों पर
अफसोस
जब यात्रा खतम होगी
तो मैं न होऊंगा
छोड़ जाऊंगा लोगों को
आंकलन करने के लिए
अपनी यात्रा का
वहीं तय करेंगे
कि यात्रा मेरी सफल रही
यां फिर निष्फल
