समाचार

प्रोफेसर शरद नारायण खरे अखिल भारतीय दीवाली कविता प्रतियोगिता में प्रथम

मंडला -देश की सुप्रसिद्ध साहित्य संस्था “राष्ट्रीय हिंदी साहित्य मंच” द्वारा अक्टूबर माह में दीवाली पर आयोजित अखिल भारतीय कविता प्रतियोगिता में देश भर के सैकड़ों कवियों ने भाग लिया,जिसमें कुल 100 कविताओं का चयन सम्मान पत्र के लिए और 10 का चयन विशेष पुरस्कार के लिए किया गया,इन चयनितों में राष्ट्रीय स्तर पर सर्वप्रथम स्थान मंडला के वरिष्ठ कवि/लेखक/विचारक/वक्ता व शिक्षाविद् तथा शासकीय जगन्नाथ मुन्नालाल चौधरी महिला महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर शरद नारायण खरे द्वारा रचे गीत “दीप-अभिवंदना” को प्राप्त हुआ। निर्णायकों ने कथ्य,शिल्प,भाव,लय,छंद,संदेश व प्रस्तुति को आधार बनाकर निर्णय लेकर इस गीत को समस्त रचनाओं में इसे सर्वश्रेष्ठ माना।

*प्रो. शरद नारायण खरे

प्राध्यापक व अध्यक्ष इतिहास विभाग शासकीय जे.एम.सी. महिला महाविद्यालय मंडला (म.प्र.)-481661 (मो. 9435484382 / 7049456500) ई-मेल-khare.sharadnarayan@gmail.com