हाइकु/सेदोका

परिचय

सुबह की किरण
नए परिचयों में
रंग भरती

हवा की लय
अनकहे शब्दों को
घर बुलाती

चलते कदम
रास्ते पहचान कर
साथ निभाते

खुलती धूप
मन की झिर्रियों में
उष्मा भरती

नदी की धुन
नए रिश्तों जैसा
धीरे बहती

आसमान भी
परिचय के पलों को
सहेज लेता

पत्तों की खनक
अनजानी बोलियों में
भाव जगाती

मधुर उजाला
पहली मुलाक़ात की
मुस्कान बुनता

दूर क्षितिज
अजनबियों के बीच
नेक़ी ढूंढे

मन का दीप
हर संबंध के साथ
रोशनी पाए

बिखरी राहें
परिचय के धागों से
जुड़ती जाएँ

जीवन कहता
नए चेहरों में भी
घर मिल जाता

— डॉ. अशोक

डॉ. अशोक कुमार शर्मा

पिता: स्व ० यू ०आर० शर्मा माता: स्व ० सहोदर देवी जन्म तिथि: ०७.०५.१९६० जन्मस्थान: जमशेदपुर शिक्षा: पीएचडी सम्प्रति: सेवानिवृत्त पदाधिकारी प्रकाशित कृतियां: क्षितिज - लघुकथा संग्रह, गुलदस्ता - लघुकथा संग्रह, गुलमोहर - लघुकथा संग्रह, शेफालिका - लघुकथा संग्रह, रजनीगंधा - लघुकथा संग्रह कालमेघ - लघुकथा संग्रह कुमुदिनी - लघुकथा संग्रह [ अन्तिम चरण में ] पक्षियों की एकता की शक्ति - बाल कहानी, चिंटू लोमड़ी की चालाकी - बाल कहानी, रियान कौआ की झूठी चाल - बाल कहानी, खरगोश की बुद्धिमत्ता ने शेर को सीख दी , बाल लघुकथाएं, सम्मान और पुरस्कार: काव्य गौरव सम्मान, साहित्य सेवा सम्मान, कविवर गोपाल सिंह नेपाली काव्य शिरोमणि अवार्ड, पत्राचार सम्पूर्ण: ४०१, ओम् निलय एपार्टमेंट, खेतान लेन, वेस्ट बोरिंग केनाल रोड, पटना -८००००१, बिहार। दूरभाष: ०६१२-२५५७३४७ ९००६२३८७७७ ईमेल - ashokelection2015@gmail.com