अन्य लेख

राष्ट्रीय मुस्कान शक्ति दिवस (15जनवरी)

15 जनवरी , यह तारीख़ सिर्फ़ कैलेंडर की एक पंक्ति नहीं, बल्कि मुस्कान की असीम शक्ति का प्रतीक है। राष्ट्रीय मुस्कान शक्ति दिवस हमें याद दिलाता है कि एक साधारण मुस्कान कितनी जादुई हो सकती है। यह न केवल चेहरे को रोशन करती है, बल्कि दिलों को जोड़ती है, दुखों को दूर भगाती है और समाज को सकारात्मक ऊर्जा से भर देती है। आज, जब तनाव और उदासी की दुनिया में हम जी रहे हैं, मुस्कान ही वह हथियार है जो बिना किसी खर्च के लाखों ज़िंदगियों को बदल सकती है।मुस्कान की शक्ति को समझिए। वैज्ञानिक अध्ययनों से सिद्ध है कि मुस्कुराने से हमारा मस्तिष्क एंडॉर्फिन नामक हार्मोन रिलीज़ करता है, जो दर्द कम करता है और ख़ुशी बढ़ाता है। एक मुस्कान दूसरों को  ऊर्जा देती है, सोचिए, अगर आप किसी दुखी व्यक्ति को मुस्कुराकर देखें, तो वह भी अनजाने में मुस्कुरा उठेगा। भारत जैसे विविधतापूर्ण देश में, जहां त्योहारों की रौनक़ हो या सड़क की भागदौड़, मुस्कान ही एकता का पुल है। महात्मा गांधी ने कहा था, “मेरा जीवन ही मेरा संदेश है”  और क्या इससे बेहतर संदेश हो सकता है कि मुस्कान से क्रांति लाई जाए?आज ही संकल्प लीजिए, मुस्कुराइए!परिवार में,सुबह चाय की चुस्की के साथ मुस्कुराहट बांटें, दिनभर का तनाव ग़ायब हो जाएगा।कार्यस्थल पर सहकर्मी से प्रशंसा के साथ मुस्कुराकर बातव कीजिए उत्पादकता दोगुनी हो जाएगी।सड़क पर,अजनबी को अभिवादन में मुस्कान दें, शहर की उदासियत दूर हो जाएगी।सोशल मीडिया पर अपनी मुस्कान की फोटो शेयर करें, मुस्कान की शक्ति के साथ लाखों को प्रेरित करें।याद रखिए, मुस्कान कोई कमज़ोरी नहीं, अपितु सबसे बड़ी ताक़त है। राष्ट्रीय मुस्कान शक्ति दिवस पर वादा कीजिए ,हर दिन कम से कम पांच लोगों को मुस्कुराने का उपहार  देंगे। एक मुस्कान से शुरू होने वाली श्रृंखला पूरी दुनिया बदल देगी। मुस्कुराइए, मुस्कराइए और दुनिया को महकाइए। लोग कहें हाय तबस्सुम तेरा…

— डॉ..मुश्ताक़ अहमद शाह

डॉ. मुश्ताक़ अहमद शाह

पिता का नाम: अशफ़ाक़ अहमद शाह जन्मतिथि: 24 जून जन्मस्थान: ग्राम बलड़ी, तहसील हरसूद, जिला खंडवा, मध्य प्रदेश कर्मभूमि: हरदा, मध्य प्रदेश स्थायी पता: मगरधा, जिला हरदा, पिन 461335 संपर्क: मोबाइल: 9993901625 ईमेल: dr.m.a.shaholo2@gmail.com शैक्षिक योग्यता एवं व्यवसाय शिक्षा,B.N.Y.S.बैचलर ऑफ़ नेचुरोपैथी एंड योगिक साइंस. बी.कॉम, एम.कॉम बी.एड. फार्मासिस्ट आयुर्वेद रत्न, सी.सी.एच. व्यवसाय: फार्मासिस्ट, भाषाई दक्षता एवं रुचियाँ भाषाएँ, हिंदी, उर्दू, अंग्रेज़ी रुचियाँ, गीत, ग़ज़ल एवं सामयिक लेखन अध्ययन एवं ज्ञानार्जन साहित्यिक परिवेश में रहना वालिद (पिता) से प्रेरित होकर ग़ज़ल लेखन पूर्व पद एवं सामाजिक योगदान, पूर्व प्राचार्य, ज्ञानदीप हाई स्कूल, मगरधा पूर्व प्रधान पाठक, उर्दू माध्यमिक शाला, बलड़ी ग्रामीण विकास विस्तार अधिकारी, बलड़ी कम्युनिटी हेल्थ वर्कर, मगरधा साहित्यिक यात्रा लेखन का अनुभव: 30 वर्षों से निरंतर लेखन प्रकाशित रचनाएँ: 2000+ कविताएँ, ग़ज़लें, सामयिक लेख प्रकाशन, निरन्तर, द ग्राम टू डे, दी वूमंस एक्सप्रेस, एजुकेशनल समाचार पत्र (पटना), संस्कार धनी (जबलपुर),जबलपुर दर्पण, सुबह प्रकाश , दैनिक दोपहर,संस्कार न्यूज,नई रोशनी समाचार पत्र,परिवहन विशेष,समाचार पत्र, घटती घटना समाचार पत्र,कोल फील्ड मिरर (पश्चिम बंगाल), अनोख तीर (हरदा), दक्सिन समाचार पत्र, नगसर संवाद, नगर कथा साप्ताहिक (इटारसी) दैनिक भास्कर, नवदुनिया, चौथा संसार, दैनिक जागरण, मंथन (बुरहानपुर), कोरकू देशम (टिमरनी) में स्थायी कॉलम अन्य कई पत्र-पत्रिकाओं में निरंतर रचनाएँ प्रकाशित प्रकाशित पुस्तकें एवं साझा संग्रह साझा संग्रह (प्रमुख), मधुमालती, कोविड, काव्य ज्योति, जहाँ न पहुँचे रवि, दोहा ज्योति, गुलसितां, 21वीं सदी के 11 कवि, काव्य दर्पण, जहाँ न पहुँचे कवि (रवीना प्रकाशन) उर्विल, स्वर्णाभ, अमल तास, गुलमोहर, मेरी क़लम से, मेरी अनुभूति, मेरी अभिव्यक्ति, बेटियां, कोहिनूर, कविता बोलती है, हिंदी हैं हम, क़लम का कमाल, शब्द मेरे, तिरंगा ऊंचा रहे हमारा (मधुशाला प्रकाशन) अल्फ़ाज़ शब्दों का पिटारा, तहरीरें कुछ सुलझी कुछ न अनसुलझी (जील इन फिक्स पब्लिकेशन) व्यक्तिगत ग़ज़ल संग्रह: तुम भुलाये क्यों नहीं जाते तेरी नाराज़गी और मेरी ग़ज़लें तेरा इंतज़ार आज भी है (नवीनतम) पाँच नए ग़ज़ल संग्रह प्रकाशनाधीन सम्मान एवं पुरस्कार साहित्यिक योगदान के लिए अनेक सम्मान एवं पुरस्कार प्राप्त पाठकों का स्नेह, साहित्यिक मंचों से मान्यता मुश्ताक़ अहमद शाह जी का साहित्यिक और सामाजिक योगदान न केवल मध्य प्रदेश, बल्कि पूरे हिंदी-उर्दू साहित्य जगत के लिए गर्व का विषय है। आपकी लेखनी ने समाज को संवेदनशीलता, प्रेम और मानवीय मूल्यों से जोड़ा है। आपके द्वारा रचित ग़ज़लें और कविताएँ आज भी पाठकों के मन को छूती हैं और साहित्य को नई दिशा देती हैं।