मित्रता
मित्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
मित्र-मित्र में भेद न हो,
उच्च-नीच के छेद न हो।।
दंभ-द्वेष, दर्प, अहंकार,
गर्व, दुर्विचार मेद न हो।।
दिल की बात खुलकर हो,
कंधों पर कोई खेद न हो।।
नेह, विश्वास की गंग बहे,
निर्मल बरसता स्वेद ही हो।
माणिक मोती की तोल न हो,
सच्ची मित्रता अनमोल हो।।
