गीतिका/ग़ज़ल

उनसे करना बात ……….

 

उनसे करना बात अच्छा लगता है
उनके रहना साथ अच्छा लगता है

जिंदगी तो अकेले ही कट जायगी
उनसे हो मुलाकात अच्छा लगता है

मिलती है जब उनकी नज़रों से नज़रे
देखना रुख़ ए माहताब अच्छा लगता हैं

हमे पंखुरियों में उलझने की आदत है
उनका रखना एहतियात अच्छा लगता है

उनके ख्वाबों ख्याल में मै ही रहता हूँ
फिर भी देना इंतिबाह अच्छा लगता है

किशोर कुमार खोरेंद्र

किशोर कुमार खोरेंद्र

परिचय - किशोर कुमार खोरेन्द्र जन्म तारीख -०७-१०-१९५४ शिक्षा - बी ए व्यवसाय - भारतीय स्टेट बैंक से सेवा निवृत एक अधिकारी रूचि- भ्रमण करना ,दोस्त बनाना , काव्य लेखन उपलब्धियाँ - बालार्क नामक कविता संग्रह का सह संपादन और विभिन्न काव्य संकलन की पुस्तकों में कविताओं को शामिल किया गया है add - t-58 sect- 01 extn awanti vihar RAIPUR ,C.G.

3 thoughts on “उनसे करना बात ……….

  • अंशु प्रधान

    उम्दा

  • विजय कुमार सिंघल

    बढ़िया !

  • गुरमेल सिंह भमरा लंदन

    अच्छी ग़ज़ल .

Comments are closed.