गीतिका/ग़ज़ल

गीतिका/गजल

काफिया- अर, रदीफ़- जाते , वज्न- 1222 1222 1222 1222

बहुत अब हो गई बातें, बहुत अरमान शुभ रातें

विवसता ले कदम चलते, खुशी बरबाद कर जाते

यही कहता रहा दुश्मन, कि दामन पाक है उसका

मगर उसके महकमे ही, दुसह अपराध कर जाते॥

कहूँ कितना दिखाऊँ क्या, छुपी नापाक हरकत को

वतन के नाम पर हल्ला, नियति बदनाम कर जाते॥

मदरसे में रखी पुस्तक, न खुद किरदार पढ़ पाती

मरहला खुद कहाँ लिखता, लहू अखबार भर जाते॥

असलहे हाथ से चलते, नकाबों से तनिक पूछो

न मुर्दा खुद हिला करते, कब्र में तर बतर जाते॥

रखें हम धैर्य का दरिया, पढ़ो तो खोलकर आंखे

खंजर पीठ पिछे दुश्मनी, कई इंसान मर जाते॥

सुन अब गौतमी चाहें, वतन के प्राण पर हमला

क्षमा हक ना मिले कातिल, करम निरवाण हर जाते॥

महातम मिश्र, गौतम गोरखपुरी

*महातम मिश्र

शीर्षक- महातम मिश्रा के मन की आवाज जन्म तारीख- नौ दिसंबर उन्नीस सौ अट्ठावन जन्म भूमी- ग्राम- भरसी, गोरखपुर, उ.प्र. हाल- अहमदाबाद में भारत सरकार में सेवारत हूँ