समाचार

काव्यगोष्ठी

12 जनवरी,2017 दिन गुरुवार, अपराह्न 2 बजे से विश्वपुस्तक मेला प्रांगण, प्रगति मैदान के लेखक मंच से “काव्या सतत साहित्य यात्रा” समूह की काव्यगोष्ठी में मंचासीन अध्यक्ष अहिन्दी भाषी लेखक संघ के अध्यक्ष, लेखक, गीतकार सुरजीत सिंह जोवन विशिष्ट अतिथि, नार्वे के स्पाईल/ दर्पण पत्रिका के सम्पादक, लेखक, समाजसेवक सुरेश शुक्ल उर्फ़ शरद अलोक, प्रख्यात लेखिका जेन्नी शबनम का स्वागत समूह की संचालिका निवेदिता श्रीवास्तव ने किया। मंच संचालन अलका प्रमोद द्वारा किया गया।


नवोदित कवि अखिलेश ने मुक्तक सुनाकर गोष्ठी का आरंभ किया, क्रमशः शिवांश पाण्डेय, आभा चंद्रा, सीमा मधुरिमा, रोली शंकर, प्रतिमा प्रधान ने अपना प्रथम मंचीय काव्य पाठ प्रस्तुत किया।’काव्या सतत साहित्य यात्रा’ समूह नवागतों की प्रस्तुति लेकर हर साल पुस्तक मेला में आता है।
अंशु त्रिपाठी ने ‘मृत्यु मेरे काव्य की आराधिका है’, नेहा नाहटा ने ‘करियर दो दहेज नहीं माँ’, निवेदिता श्रीवास्तव ने कैकेयी पर छंद सुनकर गोष्ठी को विविधता प्रदान की


गोष्ठी में निवेदिता दिनकर, निवेदिता मिश्रा झा, नीलिमा शर्मा, जेन्नी शबनम, अरविन्द पथिक, अनिल जी, अशोक अवस्थी, नमिता राकेश, सरस दरबारी, सुशीला पुरी, यास्मीन खान, शशि श्रीवास्तव, संतोष श्रीवास्तव, सुशीला शिवराण, आभा खरे, सुरेश शुक्ल, सुरजीत सिंह जोवन ने भी कविता पाठ किया।