शिशुगीत

9.इसकी शान बढ़ाएंगे

(बाल काव्य सुमन संग्रह से)

नन्हे-नन्हे बालक हैं हम,
काम हमारे बड़े-बड़े,
छोटे-छोटे कदम हमारे,
वार करें हम बड़े-बड़े.
हम भारत मां के सपूत हैं,
इसकी शान बढ़ाएंगे,
अपना तन-मन-धन-जीवन तक,
इस पर हंसकर वारेंगे.

*लीला तिवानी

लेखक/रचनाकार: लीला तिवानी। शिक्षा हिंदी में एम.ए., एम.एड.। कई वर्षों से हिंदी अध्यापन के पश्चात रिटायर्ड। दिल्ली राज्य स्तर पर तथा राष्ट्रीय स्तर पर दो शोधपत्र पुरस्कृत। हिंदी-सिंधी भाषा में पुस्तकें प्रकाशित। अनेक पत्र-पत्रिकाओं में नियमित रूप से रचनाएं प्रकाशित होती रहती हैं। लीला तिवानी 57, बैंक अपार्टमेंट्स, प्लॉट नं. 22, सैक्टर- 4 द्वारका, नई दिल्ली पिन कोड- 110078 मोबाइल- +91 98681 25244