मुक्तक/दोहा

अन्त. महिला दिवस पर कुछ कवियों के उदगार(दोहे)

1
युग युग से ‘मैं’ कर रही , नित्य देह का दान 
काश कभी मन-भाव को, भी मिलती पहचान .
डॉ. पूनम माटिया
2.
निर्मल जल की ही तरह,रखती सबका ख्याल।
पर अपने ही कर रहे,उसका भोग विलास।।
मनोज कामदेव
3.
नारी को मिलते नहीं, जहाँ सभी अधिकार !
अपने सपनो को करे ,कैसे वो साकार !!
संजय कुमार गिरि
4.
नारी मन से शांत है,देखो गर तुम रूप
आन पर जो उतर गयी,देखो फिर स्वरूप
ममता पाण्डेय
5.
नारी देवी रूप में , करे जगत कल्याण,
माँ बहना परिवार में ,हैं जीवंत प्रमाण.(५)
बिहारी दुबे
6.
हर घर मन्दिर सा लगे,ऐसा बने विधान
नारी का सम्मान ही , देवों का सम्मान
लव कुमार ‘प्रणय’
7.
नारी नारी का यहाँ, करती है अपमान।
फिर कैसे होगा भला,नारी का सम्मान।।
विजय मिश्र दानिश
8.
नारी नाड़ी की तरह. करती है हर काम।
नारी का सम्मान जहाँ,वहाँ बसे श्रीराम।।
लाल बिहारी लाल
9.
नारी के उर में छिपी ,संवेदना विशाल
पिये हलाहल विष मगर,दिखे सदा खुशहाल।।
प्रमिला पांडेय
10.
नारी सबल बनाइये ,यह है गुण की खान !
नारी के बढ़ते कदम ,बने विश्व की शान !!
जगदीश मीणा

“संकलन “-संजय कुमार गिरि एवं लाल बिहारी लाल

लाल बिहारी गुप्ता लाल

जन्म : 10 अक्टूबर 1974 जन्म स्थान : ग्राम+पो. श्रीरामपुर, भाया - भाथा सोनहो, जिला-सारण (छपरा), बिहार-841460 माता : (स्व.) मंगला देवी पिता : (स्व.) सत्य नरायण साह पत्नी : श्रीमती सोनू गुप्ता संतान : पुत्र ज्येष्ठ—रवि शंकर (11वीं अध्ययनरत); कनिष्ठ—कृपा शंकर (11वीं अध्ययनरत) शिक्षा : स्नातकोत्तर (एम.ए.)-हिन्दी सम्प्रति : वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय, उद्योग भवन, नई दिल्ली में कार्यरत संपादित कृतियाँ : 1. समय के हस्ताक्षर (2006) 2 लेखनी के लाल (2007) 3 माटी के रंग (2008) 4 धरती कहे पुकार के (2009) तथा कोलकाता से प्रकाशित हिन्दी साहित्यिक पत्रिका “साहित्य त्रिवेणी” के पर्यावरण विशेषांक का संपादन (2011) भाषा ज्ञान : हिन्दी, भोजपुरी एवं अंग्रेजी विशेष : हिन्दी एवं भोजपुरी की कविताएँ एवं गीत देश के विभिन्न साहित्यिक पत्र-पत्रिकाओं में छपती रहती हैं। लाल कला साहित्य एवं सामाजिक चेतना मंच (रजि.) बदरपुर, नई दिल्ली-110044 के संस्थापक सचिव। भोजपुरी गीतों का आडियो एवं वी.सी.डी. टी. सीरीज, एच. एम. वी., वीनस सहित देश की कई नामी-गिरामी कंपनियों से बाजार में हैं। संपर्क : 265 ए / 7, शक्ति विहार, बदरपुर, नई दिल्ली - 110044 फोन : 098968163073 // 07042663073 ई-मेल : lalbihari74@gmail.com, lalkalamunch@rediffmail.com