समाचार

साहित्य संगम संस्थान ने 9 प्रदेशों के 101 साहित्यकारों को किया सम्मानित

डॉक्टरेट की मानद उपाधि सहित कई सम्मानों के साथ प्रदान की नकद राशि
इंदौर। साहित्य संगम संस्थान दिल्ली द्वारा आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवम साहित्यकार सम्मान समारोह रविवार को इंदौर में आयोजित किया गया जिसमें राजस्थान ,मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तरप्रदेश ,उत्तराखण्ड, दिल्ली, आंध्रप्रदेश ,महाराष्ट्र ,झारखंड सहित 9 प्रदेशों के 101 साहित्यकारों का सम्मान किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश सरकार के राज्य मंत्री पंडित योगेंद्र महंत ,विशिष्ठ अतिथि मीना भट्ट पूर्व जिला न्यायाधीश जबलपुर, राष्ट्रीय कवि संदीप शजर, किसनलाल अग्रवाल सहित जोगेशश्वर प्रसाद निर्मल,अरुण कुमार श्रीवास्तव,सोम्या मिश्र,कविराज तरुण सक्षम रवि तिवारी स्वतंत्र मंचासीन अतिथि रहे।
सम्मान समारोह में डॉक्टरेट की मानद उपाधि से उत्कृष्ट प्रशासनिक सेवाओं के लिए मीना भट्ट, सामाजिक सेवा हेतु आचार्य भानुप्रताप वेदालंकार,साहित्य के लिए संदीप शजर को समान्नित किया।
संगम सरस्वती सम्मान 2100 नकद राशि स्मृति चिन्ह सम्मान पत्र के साथ बदायू उत्तर प्रदेश के सतीश चंद्र सुधांशु ,साहित्य सुरभि सम्मान डॉ. आनंद प्रकाश शाक्य मैनपुरी को 1100 रुपये नकद राशि देकर ,साहित्य आभा समनं 2100 रुपये प्रदान कर शशि श्रीवास्तव ,साहित्य नवांकुर सम्मान 1100 रूपते सोम्या मिश्रा, साहित्य अभुदय सम्मान 53 साहित्यकारों को, साहित्य विभूति सम्मान अखिलेश शर्मा ,प्रदीप पांडेय, सुनीता विश्नोलिया,साझा संकलन सम्मान के अंतर्गत साहित्य मनीषी सम्मान 2100 नकद राशि से श्याम मोहन नामदेव, 1100 रुपये शकुंतला अग्रवाल को साहित्य सुधा सम्मान, साहित्य संगम मार्गदर्शक 2100 रुपये श्रीनिवास शुक्ल,1100 रुपये सुरेश तन्मय,प्रतिभा गर्ग, सर्वश्रेष्ठ टिप्पणीकार 1100 रुपये अरुण श्रीवास्तव,संगम ,संगम सक्रिय सहभागी सम्मान 500 रुपये नकद राशि प्रदान काट 17 साहित्यकारों को प्रतीक चिन्ह ,सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किए।
समारोह में महिला साहित्यकारों की “बरनाली” सहित आठ पुस्तकों का विमोचन किया गया।
समारोह को संबोधित करते हुए संस्थान के आचार्य भानुप्रताप वेदालंकार ने कहा कि समाज के प्रहरी है साहित्यकार। हिंदी में ही दैनिक कार्य करें। हुम् सब हिंदी के प्रचार प्रसार हेतु कार्य करें।
समारोह में कवियों ने विभिन्न रसों की कविताओं गीत ग़ज़ल सुनाकर अखिल भारतीय कवि सम्नेलन में भाग लिया। 200 के लगभग की संख्या में श्रोताओ ने काव्य पाठ का आनंद लिया।
आगामी समारोह चक्रधरपुर में आयोजित करने की घोषणा भी की गई। समारोह का संचालन ख्यातिनाम युवा कवि मयंक वैद्य ने किया।

— राजेश पुरोहित

राजेश पुरोहित

पिता का नाम - शिवनारायण शर्मा माता का नाम - चंद्रकला शर्मा जीवन संगिनी - अनिता शर्मा जन्म तिथि - 5 सितम्बर 1970 शिक्षा - एम ए हिंदी सम्प्रति अध्यापक रा उ मा वि सुलिया प्रकाशित कृतियां 1. आशीर्वाद 2. अभिलाषा 3. काव्यधारा सम्पादित काव्य संकलन राष्ट्रीय स्तर की पत्र पत्रिकाओं में सतत लेखन प्रकाशन सम्मान - 4 दर्ज़न से अधिक साहित्यिक सामाजिक संस्थाओं द्वारा सम्मानित अन्य रुचि - शाकाहार जीवदया नशामुक्ति हेतु प्रचार प्रसार पर्यावरण के क्षेत्र में कार्य किया संपर्क:- 98 पुरोहित कुटी श्रीराम कॉलोनी भवानीमंडी जिला झालावाड़ राजस्थान पिन 326502 मोबाइल 7073318074 Email 123rkpurohit@gmail.com