गीतिका/ग़ज़ल

ग़ज़ल

सब दिखावा  है  सियासत  के  लिये।
कर रहा  खिदमत  विरासत के लिये।

कौन कहता  है कि उल्फत के लिये।
आज  रिश्ते   सब ज़रूरत  के लिये।

सोचने  भर   की  ज़रा  सी    देर  है।
क्या नहीं मुमकिन रियासत के लिये।

छोड़ दी  दुनिया  न  सोचा एक  पल,
आपकी  केवल  मुहब्बत   के  लिये।

आज   सीरत    देखता  ही   कौन है,
मर  रहा  हर  कोई   सूरत  के  लिये।

कुछ हक़ीक़त  से नहीं  नाता  हमीद,
बस शिकायत है शिकायत  के लिये।

हमीद कानपुरी

*हमीद कानपुरी

पूरा नाम - अब्दुल हमीद इदरीसी वरिष्ठ प्रबन्धक, सेवानिवृत पंजाब नेशनल बैंक 179, मीरपुर. कैण्ट,कानपुर - 208004 ईमेल - ahidrisi1005@gmail.com मो. 9795772415