राजनीति

हिन्दू समाज पार्टी की बैठक

दिनांक २२ सितंबर २०१९, दिन रविवार को हिन्दू समाज पार्टी की बैठक सनातन गौ आश्रम भोईदापाड़ा, वसई पूर्व में आयोजित की गई। जिसमें सैकड़ों की संख्या में सनातन धर्म के जागृत हिन्दू भाइयों ने हिस्सा लिया। पार्टी में मुख्य अतिथि श्री अजय सिंह सेंगर महाराष्ट्र प्रदेश प्रभारी हिन्दू समाज पार्टी रहे। हिन्दू समाज पार्टी के पार्टी प्रचारक श्री सनोज कन्नोजिया ने पार्टी में उपस्थित हुए सभी लोगों को ये समझाया की प्रत्येक राजनैतिक पार्टी हिन्दुओं को मात्र वोट बैंक समझती है। जो सत्ता में आते ही हिन्दुओं से किनारा करके अल्पसंख्यको के विकास में लग जाती है। हिन्दू हर पार्टी के शासन में स्वम को ठगा ही महसूस करता है, उसे ना तो कभी न्याय मिलता है ना ही कोई सहायता। बल्कि उसका शोषण ही होता है। बैठक में पधारे हिन्दू समाज पार्टी के पदाधिकारिगण श्री विमलेश पांडे, जिला अध्यक्ष पालघर, श्री अरविन्द कुमार बिन्द, विभाग अध्यक्ष वसई-विरार शहर, श्री गोविन्द बिन्द, तालुका अध्यक्ष वसई, श्री सत्यम दुबे, तालुका अध्यक्ष पालघर, धर्मवीर सिंह पाल, आईटी सेल प्रमुख, पालघर  तथा गोशाला के गुरुओं ने बैठक में पधारे समस्त हिन्दुओं को समझाया की ये देश हम हिन्दुओ का है और इस पर किसी अन्य धर्म का कोई अधिकार नहीं है। जो भी अन्य धर्म हमारे इस देश में रह रहे हैं वो हमारी ही दया पर रह रहे हैं।

बैठक में आये हिन्दुओ को समझाते हुए सभी पदाधिकारियों ने कहा ही कुछ लोग हमारे देश में रहकर हमें ही मिटाने के षड्यंत्र रच रहे हैं,तथा शासन प्रशासन उन आक्रांताओं से इस राष्ट्र और बहुसंख्यक धर्म को बचाने की बजाय आंख मूंदक़र उन्हें सहयोग क़र रहा है, जो अब हमारे लिए बर्दाश्त से बहार है। जिसे अब हम बिल्कुल भी होने नहीं देंगे। इतिहास साक्षी है भारत अहिंसावादी सोच के कारण निरंतर लुटता आ रहा है,एवं कई बार खंडित हुआ है तथा उस टूटे हिस्से पर केवल एक ही मजहब के लोगों का कब्ज़ा हुआ है। मगर अब हालात और गंभीर होने को जा रहे हैं, अब उन आक्रांताओं की नजर सम्पूर्ण भारत को कब्जाने पर जमी है। यदि ऐसा हुआ तो सनातन धर्म के मानने वाले १०० करोड़ लोगों के लिए कोई आसयाना नहीं रहेगा।  जो सनातन के लिए बहुत ही चिंता का विषय है। जिसे हिन्दू समाज पार्टी होने नहीं देगी।

हिन्दू समाज पार्टी में आये सभी सनातन धर्मियों ने ये संकल्प लिया की अब हम किसी भी आक्रांताओं को अपने इस राष्ट्र में बर्दास्त नहीं करेंगे। क्योंकि अब पानी सिर से ऊपर आ चुका है। अपने ही देश में हर और बहुसंख्यको पर अत्याचार बढ़ते जा रहे हैं। बेटियों के साथ बलात्कार हो रहे हैं, पलायन हो रहे हैं, मगर शासन प्रशासन मूक बना देख रहा है। जिससे ये साफ जाहिर होता है की प्रयक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से शासन प्रशासन भी उनके मसूबों में उनके साथ खड़ा होकर किसी अनहोनी का इन्तजार क़र रहा है।

हिन्दू समाज पार्टी के सभी पदाधिकारियों ने बैठक में आये लोगों से निवेदन किया कि हिन्दू समाज पार्टी को सत्ता में लाये जो इस राष्ट्र कि सारी व्यवस्थाओं को बदलेगी और इस देश को हिन्दू राष्ट्र घोसित करेगी। सनातन धर्म और अपने इस राष्ट्र की रक्षा हेतु अधिक से अधिक लोगों को हमारे साथ जोड़ें और अपने सनातन धर्म को तथा भारत देश को बचाएं। यदि इस राष्ट्र पर विधर्मियों का कब्जा हुआ तो सनातन के लिए धरती पर को राष्ट्र नहीं बचेगा।

धर्मवीर सिंह पाल

फिल्म राइटर्स एसोसिएशन मुंबई के नियमित सदस्य, हिन्दी उपन्यास "आतंक के विरुद्ध युद्ध" के लेखक, Touching Star Films दिल्ली में लेखक और गीतकार के रूप में कार्यरत,