पुस्तक समीक्षा

पुस्तक परिचय : देहाती काव्याभिनन्दन

“ देहाती काव्याभिनन्दन ” लघुकाव्य पुस्तिका है, जिसकी रचनाएं सीधे हृदयतल तक कम्पन करा दें | करीब सत्रह (17) रचनाकारों ने युवाकवि अतुल मल्लिक अनजान के संपादन में वरिष्ठ साहित्यकार श्री विश्वनाथ दास देहाती के सम्मान में कलम चलाई है | बहुत ही सुंदर तरीके से अत्याधिक मेहनत से अनजान जी ने यह काव्य गुलदस्ता तैयार किया है | सुंदर छपाई बढिया क्वालिटी का कागज और मुखपृष्ठ पर श्वेतश्याम देहाती जी की प्रसन्नमुद्रा वाली छवि जो आकर्षित करती है |
बिहार प्रांत में जन्में श्री विश्वनाथ दास देहाती जी एक सफल उपन्यासकार एवं कथाकार हैं | इनके सम्मान में ढेर सारा साहित्य अब तक प्रकाशित हो चुका है | अतुल मल्लिक अनजान जी ने अपने नाना से मिली विरासतरूपी कलम को बहुत अच्छे से संभाला है | अनजान जी बधाई के पात्र हैं, क्योंकि वे निरन्तर साहित्यिक गतिविधियों में व्यस्त रहते हैं |
कुलमिलाकर देहाती काव्याभिनन्दन पुस्तिका हर दृष्टि से बहुत ही सुंदर बन पड़ी है | सभी रचनाकारों को हार्दिक शुभकामनाएँ | अतुल साहब ऐसे ही निरन्तर साहित्य साधना में व्यस्त रहें और ऐसे ही माँ भारती की सेवा करते रहें |
पुस्तक – देहाती काव्याभिनन्दन
प्रकाशक – देहाती साहित्यिक परिसद् (बिहार)
मूल्य – साहित्य सेवा
संपादक – अतुल मल्लिक “अनजान”
पुस्तक परिचय – मुकेश कुमार ऋषि वर्मा

मुकेश कुमार ऋषि वर्मा

नाम - मुकेश कुमार ऋषि वर्मा एम.ए., आई.डी.जी. बाॅम्बे सहित अन्य 5 प्रमाणपत्रीय कोर्स पत्रकारिता- आर्यावर्त केसरी, एकलव्य मानव संदेश सदस्य- मीडिया फोरम आॅफ इंडिया सहित 4 अन्य सामाजिक संगठनों में सदस्य अभिनय- कई क्षेत्रीय फिल्मों व अलबमों में प्रकाशन- दो लघु काव्य पुस्तिकायें व देशभर में हजारों रचनायें प्रकाशित मुख्य आजीविका- कृषि, मजदूरी, कम्यूनिकेशन शाॅप पता- गाँव रिहावली, फतेहाबाद, आगरा-283111