कविता

बेटियों की सुरक्षा

आगत का स्वागत नवागत का स्वागत करें।
करें विस्मृत अतीत को वर्तमान से सन्तुलन करें।।
आँख नम हो गई सुन शहीदों के परिवार की बातें।
आओ हम वतन की हिफाजत के रखवालों की बात करें।।
दे सके न जान सरहद पर भले ही हम दोस्तों।
मगर देश हित छोटे छोटे काम अवश्य शुरू करें।।
हम सुभाष आज़ाद भगतसिंह के देश से हैं याद रखो।
स्वाभिमान से स्वच्छन्द उड़ने की फिर से बात करें।।
बेटियों को बचाने का नारा देकर चुप जो बैठ गए।
उनको जगाकर बेटियों की सुरक्षा की बात करें।।
– कवि राजेश पुरोहित

राजेश पुरोहित

पिता का नाम - शिवनारायण शर्मा माता का नाम - चंद्रकला शर्मा जीवन संगिनी - अनिता शर्मा जन्म तिथि - 5 सितम्बर 1970 शिक्षा - एम ए हिंदी सम्प्रति अध्यापक रा उ मा वि सुलिया प्रकाशित कृतियां 1. आशीर्वाद 2. अभिलाषा 3. काव्यधारा सम्पादित काव्य संकलन राष्ट्रीय स्तर की पत्र पत्रिकाओं में सतत लेखन प्रकाशन सम्मान - 4 दर्ज़न से अधिक साहित्यिक सामाजिक संस्थाओं द्वारा सम्मानित अन्य रुचि - शाकाहार जीवदया नशामुक्ति हेतु प्रचार प्रसार पर्यावरण के क्षेत्र में कार्य किया संपर्क:- 98 पुरोहित कुटी श्रीराम कॉलोनी भवानीमंडी जिला झालावाड़ राजस्थान पिन 326502 मोबाइल 7073318074 Email 123rkpurohit@gmail.com