समाचार

राजीव डोगरा ‘विमल’ शिव साहित्य साधक सम्मान से सम्मानित

साहित्य संगम संस्थान नई दिल्ली के गीत साला मंच द्वारा शिवरात्रि के उपलक्ष में ऑनलाइन कवि सम्मेलन करवाया गया।जिसमें राजीव डोगरा को उनकी प्रस्तुति के लिए शिव साहित्य साधक सम्मान से सम्मानित किया।उनको यह सम्मान संस्था के अध्यक्ष राजवीर सिंह मंत्र, कवयित्री छाया सक्सेना और मध्य प्रदेश की पूर्व न्यायाधीश मीना भट्ट के कर कमलों से प्राप्त हुआ। और इसी महीने राजीव को उनकी साहित्यिक उपलब्धियों के लिए साहित्य संगम संस्थान द्वारा विमल उपनाम से अलंकृत भी किया गया।सम्मान मिलने पर उनके पिता हंसराज माता सरोज कुमारी और बड़े भाई पीएचडी शोधकर्ता अमित डोगरा तथा स्कूल के मुख्याध्यापक महेंद्र सिंह,रविंदर नरयाल खण्ड स्त्रोत केंद्रीय समन्वयक खण्ड कांगड़ा के बी.आर.सी,कुल्लू के साहित्यकार तथा संस्कृति के संरक्षक राज शर्मा और शिमला के साहित्यकार रोशन जसवाल ने अत्यंत खुशी व्यक्त की तथा राजीव को ढेरों शुभकामनाएं दी।