कविता

कोरोना

पूरी दुनिया सिमट गयी,
अपने घर के अंदर,
राम राम का बोलबाला,
चारों ओर हो रहा है।
हाथ मिलाना बन्द हुआ,
नमस्ते का प्रचलन हुआ।
चीन ने किया कोरोना का आविष्कार,
पूरे देश में हो रहा,
चीन देश का नाम।
प्यार करो अपने देश से,
देश में बने सामान का उपयोग करो।
जो गए विदेश पैसा कमाने के लिए,
आज अपने देश की याद आ रही है ।
न हाथ  मिलाओ, ना किसी को छुओ,
भारतीय संस्कृति अपनाओ,
करोना को दूर भगाओ,
भारत को स्वस्थ बनाओ।।
— गरिमा

गरिमा लखनवी

दयानंद कन्या इंटर कालेज महानगर लखनऊ में कंप्यूटर शिक्षक शौक कवितायेँ और लेख लिखना मोबाइल नो. 9889989384