कविता

सीमा पर चढ़ आया दुश्मन

भूलो अपनी दलगत अनबन।
सीमा  पर चढ़  आया दुश्मन।
खतरे  में  है  अब घर आँगन।
सीमा  पर चढ़  आया दुश्मन।
बात   नहीं   पोशीदा  अब  ये,
जान गया है इसको जन जन।
मतदो मन बढ़ अपना भाषन।
सीमा  पर चढ़  आया दुश्मन।
खूँटी  टाँगो  आज  सियासत।
आपसकीसबभूल  शिकायत।
आज  पुकारे  फिर से  है  रन।
सीमा  पर चढ़  आया दुश्मन।
आपस में बैठो मिलजुल कर।
बातकरोअब इसपर खुलकर।
आज व्यथित है यूँ ये तनमन।
सीमा  पर चढ़  आया दुश्मन।
ध्यान लगाओ इस पर हरपल।
किसकोक्या करनाहै इसपल।
देखो  और  दिखाओ  दरपन।
सीमा  पर चढ़  आया दुश्मन।
— हमीद कानपुरी

*हमीद कानपुरी

पूरा नाम - अब्दुल हमीद इदरीसी वरिष्ठ प्रबन्धक, सेवानिवृत पंजाब नेशनल बैंक 179, मीरपुर. कैण्ट,कानपुर - 208004 ईमेल - ahidrisi1005@gmail.com मो. 9795772415