गीतिका/ग़ज़ल

ग़ज़ल

बा ख़बर   आदमी।
बा असर   आदमी।
बे असर    ही  रहे,
बे ख़बर   आदमी।
लड़ रहा रात दिन,
इक समर आदमी।
कुछ नहीं कर सके,
है  लचर   आदमी।
चाहता   हर  कोई,
खुशनज़र आदमी।
आदमी    का  बने,
हम सफर आदमी।
— हमीद  कानपुरी

*हमीद कानपुरी

पूरा नाम - अब्दुल हमीद इदरीसी वरिष्ठ प्रबन्धक, सेवानिवृत पंजाब नेशनल बैंक 179, मीरपुर. कैण्ट,कानपुर - 208004 ईमेल - ahidrisi1005@gmail.com मो. 9795772415