सामाजिक

घोड़े की अपनी शान है

एक जानकारी के मुताबिक पंजाब के फरीदकोट में आयोजित घोड़ों के मेले में पांच लाख से पांच करोड़ तक की कीमत के घोड़े आए. इसमें कुछ खास घोड़े भी शामिल थे, जिन्हें देखने के लिए लोगों में गजब का उत्साह दिखाई दिया. इस मेले में देव नाम का घोड़ा भी शामिल हुआ।प्राचीन ग्रंथों मे बताया गया है की देवताओं और असुरों ने मिलकर समुद्र मंथन किया तो उसमे चौदह रत्न निकले थे |उन्ही रत्नों मे “उच्चे श्रवा” घोडा भी था | देखा जाये तो राजा -महाराजाओं से लेकर भारतीय सेना पुलिस के पृथक अश्वारोही दलों मे घोड़े अभिन्न अंग बनने के साथ महत्वपूर्ण साधन माने जाते है| दुर्गम स्थानों ,जंगल, पहाड़ो आदि के लिए घोड़ों की उपयोगिता महत्वपूर्ण होती है |घोड़े के शरीर पर रंग,चिन्ह ,ऊँचाई से घोड़ो की कुशलता और काम में आने वाला जाना जाता है ।जैसे अश्वमेघ यज्ञ के समय घोड़े की पहचान अनुसार ही घोड़े प्राचीन समय में में छोड़े जाते थे । मारवाड़ी घोड़े के कान ऊपर जाकर आपस मे मिल जाते है | राजस्थान मे तो अश्व दिवस भी मनाया जाता है | घोडा पालना हर किसी के बस की बात नहीं होती है| घोड़े कि सफाई ,मालिश,पोष्टिक आहार महंगा होता है |घोडा पालने मे खर्च ज्यादा आता है| घोडा पालने का शौक काफी महंगा होने के बावजूद शौकिया लोग घोड़े के बिना अपनी जिन्दगी को अधूरी समझते है |खैर ,जिनके पास घोडा हो उसकी शान अलग ही होती है |

— संजय वर्मा “दॄष्टि “

*संजय वर्मा 'दृष्टि'

पूरा नाम:- संजय वर्मा "दॄष्टि " 2-पिता का नाम:- श्री शांतीलालजी वर्मा 3-वर्तमान/स्थायी पता "-125 शहीद भगत सिंग मार्ग मनावर जिला -धार ( म प्र ) 454446 4-फोन नं/वाटस एप नं/ई मेल:- 07294 233656 /9893070756 /antriksh.sanjay@gmail.com 5-शिक्षा/जन्म तिथि- आय टी आय / 2-5-1962 (उज्जैन ) 6-व्यवसाय:- ड़ी एम (जल संसाधन विभाग ) 7-प्रकाशन विवरण .प्रकाशन - देश -विदेश की विभिन्न पत्र -पत्रिकाओं में रचनाएँ व् समाचार पत्रों में निरंतर रचनाओं और पत्र का प्रकाशन ,प्रकाशित काव्य कृति "दरवाजे पर दस्तक " खट्टे मीठे रिश्ते उपन्यास कनाडा -अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विश्व के 65 रचनाकारों में लेखनीयता में सहभागिता भारत की और से सम्मान-2015 /अनेक साहित्यिक संस्थाओं से सम्मानित -संस्थाओं से सम्बद्धता ):-शब्दप्रवाह उज्जैन ,यशधारा - धार, लघूकथा संस्था जबलपुर में उप संपादक -काव्य मंच/आकाशवाणी/ पर काव्य पाठ :-शगुन काव्य मंच