बाल कविताशिशुगीत

गणपति उत्सव

हे गणेश गणपति तव वंदन,
गणपति उत्सव में अभिनंदन,
दस दिन तक अब मौज रहेगी,
हे शंकर सुत गौरी नंदन.
रात-दिवस तुम साथ रहोगे,
हमरी सुनोगे अपनी कहोगे,
खूब मिलेंगे मोदक-मेवे,
संग हमारे मौज करोगे.

*लीला तिवानी

लेखक/रचनाकार: लीला तिवानी। शिक्षा हिंदी में एम.ए., एम.एड.। कई वर्षों से हिंदी अध्यापन के पश्चात रिटायर्ड। दिल्ली राज्य स्तर पर तथा राष्ट्रीय स्तर पर दो शोधपत्र पुरस्कृत। हिंदी-सिंधी भाषा में पुस्तकें प्रकाशित। अनेक पत्र-पत्रिकाओं में नियमित रूप से रचनाएं प्रकाशित होती रहती हैं। लीला तिवानी 57, बैंक अपार्टमेंट्स, प्लॉट नं. 22, सैक्टर- 4 द्वारका, नई दिल्ली पिन कोड- 110078 मोबाइल- +91 98681 25244

2 thoughts on “गणपति उत्सव

  • *चंचल जैन

    गणपति बाप्पा मोरया। बहुत बहुत बधाई मनभावन रचना की।

    • *लीला तिवानी

      जी, बहुत-बहुत शुक्रिया.

Comments are closed.