राजनीति

स्वतंत्रता दिवस

हम भारत के वासी हैं इस पर हमें गर्व है मेरा देश संस्कृति और सभ्यता का मिलाजुला रूप है. यहां के लोग बेहद विनम्र और  प्रकृति से घुले मिले हुए हैं. अंग्रेजी शासन के तहत 1947 से पहले यह गुलाम देश था हमारे महान स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान  की वजह से 1947 में भारत को अंग्रेजों से आजादी मिली. जब भारत को आजादी मिली तो पंडित जवाहरलाल नेहरू भारत के प्रथम प्रधानमंत्री बने. और भारतीय झंडे को फहराया .भारत मेरी मातृभूमि है मुझे इस पर जन्म लेकर बहुत ही गौरव महसूस होता है. यहां के लोग बहुत ही ईमानदार और विश्वसनीय हैं. विभिन्न संस्कृति और परंपरा के लोग यहां एक साथ रहते हैं देश की मातृभाषा हिंदी है यहां बिना किसी भेदभाव के विभिन्न धर्मों के लोग एक साथ रहते है. यहां कई प्रकार की भाषाएं बोली जाती है लेकिन प्रमुख भाषा हिंदी है.जो हमारी मातृ भाषा कहलाती है पूरे विश्व भर में भारत के नाम से प्रसिद्ध हमारा देश एशिया महाद्वीप के दक्षिण में स्थित है. भारत  प्राकृतिक रूप  से  दिशाओं से सुरक्षित है पूरे विश्व में महान संस्कृति और परंपरा के लिए देश माना जाता है . हिमालय पर्वत  विश्व में सबसे ऊंचा है यह भारत में स्थित है| यह तीन तरफ से  महासागरों से घिरा हुआ है .भारत एक लोकतांत्रिक देश है | यहां लगभग 22 भाषाओं को  राष्ट्रीय रूप में मान्यता दी गई है भारत में जीवन दर्शन का  अनुसरण किया जाता है वह  सनातन धर्म कहलाता  है.यहां विविधता को एकता में बनाए रखने के लिए मुख्य कारण है भारत एक  गणतांत्रिक देश है. जहां देश की जनता को देश के बारे में फैसला लेने का अधिकार है यहां देखने के लिए बहुत प्राचीन मंदिर है . प्राकृतिक दृश्य स्थल, स्मारक ,ऐतिहासिक धरोहर हैं जो संसार के हर कोने से लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं. भारत अपनी  आध्यात्मिक और योगा, मार्शल आर्ट के लिए भी जाना जाता है भारत में दूसरे देशों से भक्तोंकी यहां भीड़ रहती है. ऐतिहासिक धरोहरों की सुंदरता को देखने आती है.मेरे देश भारत में शिव पार्वती, कृष्ण, हनुमान , महात्मा गांधी, स्वामी विवेकानंद, रविदास जी ,सूरदास जी ,कबीर दास जी, आज महापुरुषों की जन्मभूमि है. भारत की प्राचीन सभ्यता के लिए भी बहुत प्रसिद्ध है| चीन के बाद यह दुनिया का सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश है यह ऐसा देश है. जहां कई धर्म और संस्कृति के  लोग एक साथ रहते हैं.यह महान योद्धाओं  का देश है जैसे महा राणा प्रताप, लाल बहादुर शास्त्री, जवाहरलाल नेहरू, महात्मा गांधी, सरदार पटेल, सुभाष चंद्र बोस, भगत जी ,लाला लाजपत राय आजादी के सभी महान नेता जो गांव से आए थे और देश को आगे बढ़ाने के लिए उन्होंने संघर्ष किया और अंग्रेजों से भारत को मुक्त किया भारत देश में साहित्य, कला, और विज्ञान की भी अपनी पहचान है. रविंद्र नाथ टैगोर, ताराचंद, प्रेमचंद ,सीवी रमन, जगदीश चंद्र बोस, एपीजे अब्दुल कलाम, आदि भारत के ऐसे महान लोगों पर देश को गर्व है.भारत मे  जहां पर नियमित और महासागर बहती  है.जैसे गंगा यमुना, गोदावरी, नर्मदा, कृष्णा ,कावेरी बंगाल की खाड़ी आदि  भारत एक धार्मिक देश है .यहाँ सभी
देवी देवताओं की पूजा बड़ी श्रद्धा और भक्ति से की जाती है.
भारत को हिंदुस्तान भी कहा जाता है भारत हमारा देश हमारा गौरव और शान है.
— पूनम गुप्ता

पूनम गुप्ता

मेरी तीन कविताये बुक में प्रकाशित हो चुकी है भोपाल मध्यप्रदेश