समाचार

राजीव डोगरा को मिला नेशनल एजुकेशन अवार्ड 2022

 कांगड़ा,हिमाचल प्रदेश

भारत रत्न प्रथम शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम जी की जयन्ती के अवसर पर शांति फाउंडेशन गोंडा द्वारा राष्ट्रीय शैक्षिक संगोष्टी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ सौरभ मिश्रा असिस्टेंट प्रोफेसर रीजनल कालेज ऑफ एजुकेशन भोपाल,श्री अरविन्द कुमार राय प्राचार्य केंद्रीय विद्यालय माती कानपुर देहात व श्री विनय कुमार प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय माती कानपुर विशिष्ट अतिथि एवं सह संयोजक सुनील कुमार आंनद राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त शिक्षक व अध्यक्ष इन्नोवेटिव टीचर्स ग्रुप ऑफ इंडिया रहे। इस कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों के 100 से अधिक अध्यापकों को नेशनल एजुकेशन अवॉर्ड्स 2022 देकर सम्मानित किया गया। इसी कड़ी में हिमाचल कांगड़ा के राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गाहलिया के भाषा अध्यापक राजीव डोगरा को शिक्षा तथा साहित्य में उत्कृष्ट कार्यों के लिए नेशनल एजुकेशन अवार्ड 2022 देकर सम्मानित किया गया।सम्मानित होने पर राजीव के माता-पिता हंसराज और सरोज कुमारी तथा शिमला के रोशन जसवाल (साहित्यकार और रिटायर्ड ज्वाइंट डायरेक्टर शिक्षा विभाग हिमाचल प्रदेश) ,रविंदर नरयाल (खण्ड स्त्रोत केंद्रीय समन्वयक खण्ड कांगड़ा के बी.आर.सी),प्रिंसिपल नीरज गर्ग (गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल गाहलियां),धराधाम इंटरनेशनल संस्था के संस्थापक डॉ सौरभ पांडे,कांगड़ा के साहित्यकार उदयवीर भारद्वाज,कुल्लू के साहित्यकार तथा संस्कृति के संरक्षक राज शर्मा,लिटल एंकर मॉडल एक्टरस अक्षिता जसवाल ने अत्यंत खुशी व्यक्त की और ऐसे ही आगे बढ़ते रहने के लिए उत्साहित किया।

*डॉ. राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक गवर्नमेंट हाई स्कूल, ठाकुरद्वारा कांगड़ा हिमाचल प्रदेश Email- Rajivdogra1@gmail.com M- 9876777233