बाल कविता

आओ-आओ प्यारे बच्चो

आओ-आओ  प्यारे  बच्चो
चलो  घूमने-फिरने  जाएंगे
छुटियाँ  अब  तो  शुरु  हुई
चलों  आनंद  खूब मनायेंगे।

छुट्टी के संग-संग गर्मी आई
आइसक्रीम भी खूब खाएंगे
चौंक-चौपाटी गार्डन जाकर
झुला खूब  हम झूल आएंगे।

रंग-बिरंगे  ठंडे बर्फ के गोले
चलो चुस्कियाँ खूब लगाएंगे
फिर खाएंगे चाट-कचौड़ियाँ
फुलकियाँ  भी खूब  खाएंगे।

— अशोक पटेल “आशु”

*अशोक पटेल 'आशु'

व्याख्याता-हिंदी मेघा धमतरी (छ ग) M-9827874578