गीतिका/ग़ज़लपद्य साहित्य

ग़ज़ल

छुपे जो देशद्रोही, वीर उनकी जान लेते हैं
हमारे देश ऐसे वीर से ,बलिदान लेते हैं |
छुपाते रहते खुद को त्रास में, आतंकवादी सब
करे कोशिश जो भी, सैनिक उन्हें पहचान लेते हैं |
जो करते देश से दृढ़ प्रेम, वो हैं देश के सैनिक
निछावर प्राण करते खुद, नहीं अहसान लेते हैं |
पडोसी हैं छुपा विश्वासघाती, छली हैं वे
वो ठग गद्दार पीछे से कटारें तान लेते हैं |
अनैतिक है डराना, जुल्म करना निर्बलों पर नित्य
डरा कमज़ोर को सब व्होट तो, बलवान लेते हैं |
सुहानी जिंदगी जीना सदा, आसान मत समझो
मुसीबत में फँसाकर इम्तिहां, भगवान लेते हैं |
महत्ता दान की बढती, मिटे गर मुफलिसों की भूख
भिखारी हाथ खाली है, पुजारी दान लेते है |

@ कालीपद ‘प्रसाद’

*कालीपद प्रसाद

जन्म ८ जुलाई १९४७ ,स्थान खुलना शिक्षा:– स्कूल :शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ,धर्मजयगड ,जिला रायगढ़, (छ .गढ़) l कालेज :(स्नातक ) –क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान,भोपाल ,( म,प्र.) एम .एस .सी (गणित )– जबलपुर विश्वविद्यालय,( म,प्र.) एम ए (अर्थ शास्त्र ) – गडवाल विश्वविद्यालय .श्रीनगर (उ.खण्ड) कार्यक्षेत्र - राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कालेज ( आर .आई .एम ,सी ) देहरादून में अध्यापन | तत पश्चात केन्द्रीय विद्यालय संगठन में प्राचार्य के रूप में 18 वर्ष तक सेवारत रहा | प्राचार्य के रूप में सेवानिवृत्त हुआ | रचनात्मक कार्य : शैक्षणिक लेख केंद्रीय विद्यालय संगठन के पत्रिका में प्रकाशित हुए | २. “ Value Based Education” नाम से पुस्तक २००० में प्रकाशित हुई | कविता संग्रह का प्रथम संस्करण “काव्य सौरभ“ दिसम्बर २०१४ में प्रकाशित हुआ l "अँधेरे से उजाले की ओर " २०१६ प्रकाशित हुआ है | एक और कविता संग्रह ,एक उपन्यास प्रकाशन के लिए तैयार है !