इतिहासलेख

क्रांतिधर्मी बिरसा मुंडा की तुलना किसी से नहीं की जा सकती !

बिरसा मुंडा भारत के चमत्कारी पुरुष थे, वे क्रांतिधर्मी और स्वतंत्रता सेनानी थे । वे आदिवासी व जनजाति में महान पुरुष, भगवान दर्जा प्राप्त, महात्मा, संत यानी सबकुछ थे । विकिपीडिया के अनुसार, संत बिरसा का जन्म 1875 के दशक में झारखंड के छोटा नागपुर में मुंडा परिवार में हुआ था। मुंडा एक जनजातीय समूह था जो छोटा नागपुर पठार में निवास करते था। बिरसा जी को 1900 में आदिवासी लोगो को भड़काने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया तथा उन्हें 2 साल की सजा दी गई थी और अंत में 9 जून 1900 मे अंग्रेजो द्वारा उन्हें एक धीमा जहर देने के कारण उनका निधन हो गया।

रांची के बीचो-बीच स्थित पुराना जेल, जहां 9 जून 1900 को उन्‍होंने अंतिम सांस ली थी। जेल का वह हिस्सा जिसमें वो रहते थे, आज भी सुरक्षित रखा गया है। जेल परिसर में ही बिरसा मुंडा की विशाल प्रतिमा लगाई गई है। आज भी बिहार, उड़ीसा, झारखंड, छत्तीसगढ और पश्चिम बंगाल के आदिवासी इलाकों में बिरसा मुंडा को भगवान की तरह पूजा जाता है।

भारतीय ज्ञानपीठ विजेत्री महाश्वेता देवी ने अपने महान कालजयी उपन्यास ‘जंगल के दावेदार’ में लिखती हैं, ‘अगर उसे उसकी धरती पर दो वक़्त दो थाली घाटो, बरस में चार मोटे कपड़े, जाड़े में पुआल-भरे थैले का आराम, महाजन के हाथों छुटकारा, रौशनी करने के लिए महुआ का तेल, घाटो खाने के लिए काला नमक, जंगल की जड़ें और शहद, जंगल के हिरन और खरगोश-चिड़ियों आदि का मांस-ये सब मिल जाते तो बिरसा मुंडा शायद भगवान न बनता।’

संत बिरसा के ‘उलगुलान’ के रुमानीवाद को साहित्य और जंगल से निकलकर साम्यवाद के हाथों में लाने वाले थे चारू मजुमदार, कानु सान्याल और जगत संथाल। इन्होंने इसे नक्सलवाद का रंग दे दिया। ‘नक्सलवाद’ शब्द की उत्पत्ति पश्चिम बंगाल के नक्सलबाड़ी गांव से हुई है। साम्यवाद के सिद्धान्त से फ़ौरी तौर पर समानता रखने वाला आदिवासी आंदोलन कई मायनों में अलग भी था। बाद में इसे माओवाद से जोड़ दिया गया। हालात तो आज भी नहीं बदले हैं। आदिवासी गांवों से खदेड़े जा रहे हैं, दिकू अब भी हैं। जंगलों के संसाधन तब भी असली दावेदारों के नहीं थे और न ही अब हैं। आदिवासियों की समस्याएं नहीं बल्कि वे ही खत्म होते जा रहे हैं। सब कुछ वही है। जो नहीं है तो आदिवासियों के ‘भगवान’ बिरसा मुंडा। ‘सत्याग्रह’ के अनुसार उनकी कृति महत्वश: ही ये संत व चमत्कारी पुरुष आज भी झारखंड ही नहीं, देश-दुनिया के लोगों में चिरनित बसे हैं! यही तो अमरता है। फिर उनकी यही चीज तो उन्हें ‘भगवान’ बनाता है!

डॉ. सदानंद पॉल

एम.ए. (त्रय), नेट उत्तीर्ण (यूजीसी), जे.आर.एफ. (संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार), विद्यावाचस्पति (विक्रमशिला हिंदी विद्यापीठ, भागलपुर), अमेरिकन मैथमेटिकल सोसाइटी के प्रशंसित पत्र प्राप्तकर्त्ता. गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स होल्डर, लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स होल्डर, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, RHR-UK, तेलुगु बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, बिहार बुक ऑफ रिकॉर्ड्स इत्यादि में वर्ल्ड/नेशनल 300+ रिकॉर्ड्स दर्ज. राष्ट्रपति के प्रसंगश: 'नेशनल अवार्ड' प्राप्तकर्त्ता. पुस्तक- गणित डायरी, पूर्वांचल की लोकगाथा गोपीचंद, लव इन डार्विन सहित 12,000+ रचनाएँ और संपादक के नाम पत्र प्रकाशित. गणित पहेली- सदानंदकु सुडोकु, अटकू, KP10, अभाज्य संख्याओं के सटीक सूत्र इत्यादि के अन्वेषक, भारत के सबसे युवा समाचार पत्र संपादक. 500+ सरकारी स्तर की परीक्षाओं में अर्हताधारक, पद्म अवार्ड के लिए सर्वाधिक बार नामांकित. कई जनजागरूकता मुहिम में भागीदारी.