कविता

सड़क सुरक्षा

सड़क सुरक्षा नियमों का करो सम्मान,
ना होगी दुर्घटना, ना होंगे आप परेशान!
दुर्घटनाओं में ना गंवाओ अपनी जान,
करो सुरक्षा के सारे इंतजाम!!

सड़क पर निकलो तो रखो पूरा ध्यान,
तभी आप रहोगे दुर्घटना से अंजान!
सड़क सुरक्षा नियमों का करो सम्मान!
ना होगी दुर्घटना, ना होंगे आप परेशान!!

यातायात नियमों का पालन करके
अपनी यात्रा बनाओ आसान!
वरना समझो आपका काम तमाम
गलत साईड से चलकर ,
ना लगाओ चक्काजाम!
हमेशा अपनी साईड में चलकर,
पाओ आप सबों का सम्मान!!
सड़क सुरक्षा नियमों का करो सम्मान,
अपने परिवार के चेहरे पर रखो सदा मुस्कान!

दुर्घटनाओं पर आप लगाओ लगाम,
सड़क सुरक्षा के उपाय अपनाने  का
करो हमेशा काम!
ना होगी दुर्घटना, ना होगें आप परेशान!
सड़क सुरक्षा नियमों का करो सम्मान!!

—  स्नेहा झा
कक्षा – नौंवी
स्कूल – पॉल स्टार, मधुबनी (बिहार)

ओम प्रकाश 'आनंद'

मेरा पूरा नाम ओम प्रकाश राय है। मैं मूल रूप से बिहार के मधेपुरा जिले (गांव - गोठ बरदाहा) का रहने वाला हूं। मेरी जन्म तिथि 6 मार्च 1985 है। मैने ग्रेजुएशन (Zoology Hons. ) तक की पढाई की है जो साल 2008 में पूरी हुई। हिंदी साहित्य पढने और लिखने में रूचि शुरू से ही है। मैं अपने प्राइवेट नौकरी के दौरान मिले खाली समय का उपयोग लिखने व पढने में करता हूं। मेरी लिखी रचना पर आपके सुझाव, शिकायत और अन्य प्रतिक्रिया का स्वागत है। मेरी अन्य रचनाएं आप प्रतिलिपि पर भी पढ सकते है।