कविता

जीवन सुंदर फुलवारी है !

प्रेम,विश्वास,समर्पण से पुलकित सहजीवन
सुखी दांपत्य जीवन का राज मनभावन
खिलखिलाता चहकता जीवन गुलशन

पावन रिश्ते का शुभमंगल विवाह बंधन
मधुरस बरसाता तृप्त अनुरागी  मन
दो दिलों का पूर्ण समर्पित प्रीत मिलन
आनंद विभोर मन आंगन में महके फूल
प्रीत से बंधी सुरभित जीवन की डोर
हाथों में हाथ,जीवन भर का साथ
कभी ना छूटे,कभी ना टूटे प्रेम अनुबंध
निभाई बखूबी हर पल प्रणय प्रीत रीत
एक दुजे संग सृजित हुआ मधुर संगीत

कभी तपती धूप,कभी शीतल छाँव
कभी हसती खुशी,कभी रुलाते गम
न बिखरा लय-ताल,न टूटा विश्वास
आंधी,तूफान,पतझड हो या बहार
इकरार सदा ना कभी कोई तकरार

प्रेम,चाहत से खिला खिला उपवन
स्नेहिल,सदाबहार आनंदी गृहस्थ जीवन
दया,त्याग,संयम,संतुलन की फुहार
सुख,सुकून,आनंद की रिमझिम बौछार
समझदारी,सुसंवाद,सुन्दरतम व्यवहार
हरियाला,खुशहाल भरा पूरा परिवार
खिली खिली जीवन सुन्दर फुलवारी है
रंग ख़ुशी के,रंग चाहत के ले रची
अलंकृत,मनमोहक,सुंदर रंगोली,
जीवन सुंदर फुलवारी है।

— चंचल जैन 

*चंचल जैन

मुलुंड,मुंबई ४०००७८