लघुकथा

महंगाई

उसने बहुत-सा सोना दान में दे दिया, कि सोने के दाम घट गए पूरे मिस्र में महंगाई के कारण हाहाकार मच गया.
यह करतब पश्चिमी अफ्रीका के बादशाह मनसा मूसा का था, इतिहासकारों के अनुसार उनके पास दुनिया का आधा सोना था.
******
कारों की बिक्री बढ़ने के कारण पेट्रोल-डीज़ल के दाम बढ़ गए, पूरी दुनिया में महंगाई के कारण हाहाकार मच गया.
यह करतब हमारी उस मान्यता का है, जिसके अनुसार परिवार के हर सदस्य के पास अपनी कार होना आवश्यकता से अधिक स्टेटस सिंबल (प्रतिष्ठा; वैभव) का प्रतीक बन गया.

*लीला तिवानी

लेखक/रचनाकार: लीला तिवानी। शिक्षा हिंदी में एम.ए., एम.एड.। कई वर्षों से हिंदी अध्यापन के पश्चात रिटायर्ड। दिल्ली राज्य स्तर पर तथा राष्ट्रीय स्तर पर दो शोधपत्र पुरस्कृत। हिंदी-सिंधी भाषा में पुस्तकें प्रकाशित। अनेक पत्र-पत्रिकाओं में नियमित रूप से रचनाएं प्रकाशित होती रहती हैं। लीला तिवानी 57, बैंक अपार्टमेंट्स, प्लॉट नं. 22, सैक्टर- 4 द्वारका, नई दिल्ली पिन कोड- 110078 मोबाइल- +91 98681 25244