गीत/नवगीत

बहू की सासू को मनुहार

                                                                    हास्य गीत
सासू जीSSS, थोड़ी है मजबूरी मेरी मदद करो
   बस इतना-सा है काम मेरी मदद करो-
1.ब्यूटी पार्लर मुझको जाना
   मुन्नी को स्कूल से लाना
   देर लगे तो पप्पू भी लाना मदद करो-सासू जीSSS, थोड़ी है—————
2.किट्टी में है मेरा खाना
   जो चाहे सो आप बनाना
   चाहे मार्किट से मंगवाना मेरी मदद करो-सासू जीSSS, थोड़ी है—————
3.सखियों-संग बुटीक है जाना
   रुपये दस हज़ार पकड़ाना
   क्रेडिट कार्ड है खाली मेरी मदद करो-सासू जीSSS, थोड़ी है—————
4.रात को क्लब में है हमें जाना
   बच्चों को टाइम से सुलाना
   घर की चाबी ले जाएंगे मदद करो-सासू जीSSS, थोड़ी है—————
5.फुल्के आप हो अच्छे बनातीं
   मुझे किचिन में काहे बुलातीं
   फुल्के चार हैं खाना मेरी मदद करो-सासू जीSSS, थोड़ी है—————
    (तर्ज़-नित नवियां, नित नवियां महाराज खुशियां नित नवियां————)

*लीला तिवानी

लेखक/रचनाकार: लीला तिवानी। शिक्षा हिंदी में एम.ए., एम.एड.। कई वर्षों से हिंदी अध्यापन के पश्चात रिटायर्ड। दिल्ली राज्य स्तर पर तथा राष्ट्रीय स्तर पर दो शोधपत्र पुरस्कृत। हिंदी-सिंधी भाषा में पुस्तकें प्रकाशित। अनेक पत्र-पत्रिकाओं में नियमित रूप से रचनाएं प्रकाशित होती रहती हैं। लीला तिवानी 57, बैंक अपार्टमेंट्स, प्लॉट नं. 22, सैक्टर- 4 द्वारका, नई दिल्ली पिन कोड- 110078 मोबाइल- +91 98681 25244