समाचार

संजय वर्मा”दृष्टि” को सम्मान 

संजय वर्मा”दृष्टि” को श्रेष्ठ रचनाकार सम्मान
साहित्य संगम संस्थान नई दिल्ली द्वारा दिनांक 17-2-2022 को आयोजित प्रदत्त विषय पर उत्कृष्ट सृजन हेतु मनावर जिला धार मप्र के संजय वर्मा “दृष्टि” को “श्रेष्ठ रचनाकार सम्मान” से विभूषित किया जाकर संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष-राजवीर सिंह मंत्र, पंचपरमेश्वर-राम प्रकाश अवस्थी ,प्रमाणन अधिकारी-संगीता मिश्रा ने सम्मान पत्र प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।उल्लेखनीय है  कि संजय वर्मा”दृष्टि”की रचनाएं राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की पत्र पत्रिकाओं में 45 वर्षों से निरन्तर प्रकाशित होती रहती है।अब तक 171 सम्मान प्राप्त हो चुके है।
 संजय वर्मा”दृष्टि” को साहित्य श्रेष्ठ शब्द शिल्पी सम्मान

राष्ट्रीय तूलिका मंच  की और से दिनांक 20-2-2022 को आयोजित प्रदत विषय विधान पर श्रेष्ठ काव्य रचना हेतु मनावर जिला धार के संजय वर्मा “दृष्टि” को साहित्य श्रेष्ठ शब्द शिल्पी सम्मान पत्र से विभूषित किया जाकर   उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी।उल्लेखनीय है कि संजय वर्मा”दृष्टि” की रचनाए विगत 45 वर्षों से निरन्तर राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर की पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित होती रहती है।उन्हें अब तक 172 सम्मानो  से सम्मानित किया जा चुका है।

श्रेष्ठ रचनाकार सम्मान संजय वर्मा “दृष्टि” को
साहित्य संगम संस्थान नई दिल्ली, (गोवा इकाई )द्वारा दिनांक20-2-2022 क्षेत्रीय भाषा या बोली में रचना पर उत्कृष्ट सृजन हेतू मनावर जिला धार मप्र के संजय वर्मा”दृष्टि”को राष्ट्रीय अध्यक्ष -राजवीरसिंह”मंत्र”,कार्यकारी अध्यक्ष-कुमार रोहित रोज,कार्यकारी अध्यक्ष गोवा इकाई -लोकेंद्र कुम्भकार,अलंकरण प्रभारी-सुनीता रानी राठौर द्वारा श्रेष्ठ रचनाकार सम्मान से सम्मानित किया गया।साथ ही संस्थान ने उज्ज्वल भविष्य की कामना की।संजय वर्मा “दृष्टि ” को अब तक 174 राष्ट्रीय- अंतरराष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है।
हिंदी भाषा .कॉम मंच  द्वारा संजय वर्मा”दृष्टि” को सम्मान
राष्ट्रीय औऱ अंतराष्ट्रीय सम्मान प्राप्त मंच हिंदी भाषा .कॉम द्वारा राजभाषा से राष्ट्र भाषा के बौद्धिक अभियान में’जीवन के रंग’ प्रदत्त विषय पर श्रेष्ठ रचना सृजन करने पर मनावर जिला धार मप्र के संजय वर्मा”दृष्टि” ने पद्य विधा में सहभागिता स्थान प्राप्त कर साहित्य संवर्धन में अमूल्य योगदान दिया ये साहित्य संसार में हिंदी भाषा और राष्ट्र प्रेम के लिए संजय वर्मा “दॄष्टि” का अनुकरणीय प्रयास है।हिंदी भाषा.कॉम परिवार के मार्गदर्शन-डॉ एम एल गुप्ता(राष्ट्रपति से राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त)मुम्बई,संस्थापक-संपादक-अजय जैन विकल्प इंदौर, सह संपादक-श्रीमति अर्चना जैन दिल्ली, संयोजक सम्पादक-प्रो डॉ शोभा सिह,संरक्षक-डॉ अशोक पूर्व अपर आयुक्त पटना (बिहार),प्रचार प्रमुख-श्रीमति ममता तिवारी छत्तीसगढ़ परिवार उन्हें सम्मानित करते हुए अत्यंत गौरवान्वित है।साथ ही उनकेसफल एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है।

डॉ. विजय कुमार सिंघल

नाम - डाॅ विजय कुमार सिंघल ‘अंजान’ जन्म तिथि - 27 अक्तूबर, 1959 जन्म स्थान - गाँव - दघेंटा, विकास खंड - बल्देव, जिला - मथुरा (उ.प्र.) पिता - स्व. श्री छेदा लाल अग्रवाल माता - स्व. श्रीमती शीला देवी पितामह - स्व. श्री चिन्तामणि जी सिंघल ज्येष्ठ पितामह - स्व. स्वामी शंकरानन्द सरस्वती जी महाराज शिक्षा - एम.स्टेट., एम.फिल. (कम्प्यूटर विज्ञान), सीएआईआईबी पुरस्कार - जापान के एक सरकारी संस्थान द्वारा कम्प्यूटरीकरण विषय पर आयोजित विश्व-स्तरीय निबंध प्रतियोगिता में विजयी होने पर पुरस्कार ग्रहण करने हेतु जापान यात्रा, जहाँ गोल्ड कप द्वारा सम्मानित। इसके अतिरिक्त अनेक निबंध प्रतियोगिताओं में पुरस्कृत। आजीविका - इलाहाबाद बैंक, डीआरएस, मंडलीय कार्यालय, लखनऊ में मुख्य प्रबंधक (सूचना प्रौद्योगिकी) के पद से अवकाशप्राप्त। लेखन - कम्प्यूटर से सम्बंधित विषयों पर 80 पुस्तकें लिखित, जिनमें से 75 प्रकाशित। अन्य प्रकाशित पुस्तकें- वैदिक गीता, सरस भजन संग्रह, स्वास्थ्य रहस्य। अनेक लेख, कविताएँ, कहानियाँ, व्यंग्य, कार्टून आदि यत्र-तत्र प्रकाशित। महाभारत पर आधारित लघु उपन्यास ‘शान्तिदूत’ वेबसाइट पर प्रकाशित। आत्मकथा - प्रथम भाग (मुर्गे की तीसरी टाँग), द्वितीय भाग (दो नम्बर का आदमी) एवं तृतीय भाग (एक नजर पीछे की ओर) प्रकाशित। आत्मकथा का चतुर्थ भाग (महाशून्य की ओर) प्रकाशनाधीन। प्रकाशन- वेब पत्रिका ‘जय विजय’ मासिक का नियमित सम्पादन एवं प्रकाशन, वेबसाइट- www.jayvijay.co, ई-मेल: jayvijaymail@gmail.com, प्राकृतिक चिकित्सक एवं योगाचार्य सम्पर्क सूत्र - 15, सरयू विहार फेज 2, निकट बसन्त विहार, कमला नगर, आगरा-282005 (उप्र), मो. 9919997596, ई-मेल- vijayks@rediffmail.com, vijaysinghal27@gmail.com