गीत/नवगीत

मंगलमय हो अपना हिंदी नव वर्ष

मंगलमय हो अपना हिंदी नव वर्ष
मंगलमय हो अपना नव संवत वर्ष

धरा के शुभ प्रांगण में
खिलें मनोहर फूल
मिटें हर ह्रदय से शूल

दानवता मिटे,फैले जन-जन में हर्ष
मंगलमय हो अपना हिंदी नव वर्ष

वसुधा के कण-कण में
देवत्व फैलता जाये
तो अनाचार मिट जाये

राष्ट्रप्रेम पैदा हो हर उर में सहर्ष
मंगलमय हो अपना हिंदी नव वर्ष

सफलता बंधे पग-पग में
घनघोर अंधेरा मिट जाये
आंतकी कुहरा सारा हट जाये

मिलजुल कर होगा भारत उत्कर्ष
मंगलमय हो अपना हिंदी नव वर्ष

शक्ति है संयुक्त में
साथी मिलकर कदम बढाओ
महाशक्ति दिखलाओ

मंगलमय हो अपना हिंदी नव वर्ष
मंगलमय हो अपना नव संवत वर्ष

— मुकेश कुमार “ऋषिवर्मा”

मुकेश कुमार ऋषि वर्मा

नाम - मुकेश कुमार ऋषि वर्मा एम.ए., आई.डी.जी. बाॅम्बे सहित अन्य 5 प्रमाणपत्रीय कोर्स पत्रकारिता- आर्यावर्त केसरी, एकलव्य मानव संदेश सदस्य- मीडिया फोरम आॅफ इंडिया सहित 4 अन्य सामाजिक संगठनों में सदस्य अभिनय- कई क्षेत्रीय फिल्मों व अलबमों में प्रकाशन- दो लघु काव्य पुस्तिकायें व देशभर में हजारों रचनायें प्रकाशित मुख्य आजीविका- कृषि, मजदूरी, कम्यूनिकेशन शाॅप पता- गाँव रिहावली, फतेहाबाद, आगरा-283111