समाचार

सत्यवान ‘सौरभ’ एवं प्रियंका ‘सौरभ’ को डॉक्टरेट की मानद उपाधि

इंटरनेशनल ब्रिटिश अकादमी और इंटरनेशनल फॉरम ऑफ पीस अकादमी तथा वर्ल्ड पीस फेडरेशन, बांग्लादेश एवं फिलीपींस द्वारा दिनांक 19 मार्च, 2022 को यूनिवर्सिटी एंड म्यूजियम ऑफ़ द रिसर्च एंड विजडम, ढाका द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय वर्चुअल प्रोग्राम में गाँव बड़वा, सिवानी (भिवानी) के युवा लेखक दम्पति सत्यवान ‘सौरभ’ एवं प्रियंका ‘सौरभ’ को उनकी शैक्षणिक,साहित्यिक,सामाजिक व सांस्कृतिक कार्यों मे अतुलनीय अनवरत योगदान के लिए डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। सौरभ दम्पति, ब्रिटेन, बांग्लादेश व फीलिपिन्स देश द्वारा डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित होने वाले हरियाणा के प्रथम व्यक्ति और दम्पति हैं जो कि हरियाणा सहित सम्पूर्ण भारत के लिए विशेष सम्मान की बात है.
गौरतलब है कि सत्यवान ‘सौरभ’ और प्रियंका ‘सौरभ’ को साहित्यकार और शिक्षक के रूप में राष्ट्रीय स्तर पर कई सम्मानों से सम्मानित किया जा चुका है. दोनों कवि, लेखक, शिक्षक हैं. हाल ही में इनकी छह किताबें आई है. सत्यवान ‘सौरभ’ के दोहा संग्रह ‘तितली है खामोश’ को हरियाणा साहित्य अकादमी से अनुदान भी मिला है. वही इनकी पुस्तकों ‘कुदरत की पीर’ और ‘इश्यूज एंड पेनस’ में इन्होने सामाजिक कुरीतियों पर जबरदस्त प्रहार किये हैं. प्रियंका ‘सौरभ’ की तीनों पुस्तकें निर्भयाएं, फीयरलेस और दीमक लगे गुलाब महिला सशक्तिकरण का उदाहरण पेश करती है.इस अवसर पर सौरभ दम्पति ने कहा कि विश्व साहित्य, नृविज्ञान, समाजशास्त्र, मनोविज्ञान, शिक्षाशास्त्र पर ऑनलाइन परीक्षण समाप्त करने के बाद विश्व शांति मंच जेनेवा और यूनेस्को की अंतर्राष्ट्रीय ब्रिटिश अकादमी से इतनी उच्च मानद उपाधि प्राप्त करने पर हमें अत्यधिक प्रसन्नता हो रही है।
 देश-विदेश के हज़ारों पत्र-पत्रिकाओं में विभिन्न भाषाओं में दोनों के सम्पादकीय लेखों ने अलग पहचान बनाई है. दोनों की इन उपलब्धियों पर पूर्व चेयरमैन रमेश सिंहमार, पूर्व तहसीलदार प्रताप सिंह भाटीवाल, भाजपा मंडल अध्य्क्ष लाल सिंह लालू, संदीप भाटीवाल, डॉ प्रताप सिंहमार, अधिवक्ता सुनील सिंहमार, डॉ दलबीर सिंह भाटीवाल, महेन्दर सिंह लखेरा, डॉ नोकरम, मनोज हरियाणवी, मास्टर परविंदर तंवर, विक्रम तंवर, ज्ञानीराम शर्मा, राजकुमार चौधरीवास, मास्टर अजय शर्मा, मास्टर भूपेंदर गुरेरा, दीपक दीप, मुकेश, विनोद शर्मा समेत सभी शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त किया है।

डॉ. सत्यवान सौरभ

✍ सत्यवान सौरभ, जन्म वर्ष- 1989 सम्प्रति: वेटरनरी इंस्पेक्टर, हरियाणा सरकार ईमेल: satywanverma333@gmail.com सम्पर्क: परी वाटिका, कौशल्या भवन , बड़वा (सिवानी) भिवानी, हरियाणा – 127045 मोबाइल :9466526148,01255281381 *अंग्रेजी एवं हिंदी दोनों भाषाओँ में समान्तर लेखन....जन्म वर्ष- 1989 प्रकाशित पुस्तकें: यादें 2005 काव्य संग्रह ( मात्र 16 साल की उम्र में कक्षा 11th में पढ़ते हुए लिखा ), तितली है खामोश दोहा संग्रह प्रकाशनाधीन प्रकाशन- देश-विदेश की एक हज़ार से ज्यादा पत्र-पत्रिकाओं में लगातार प्रकाशन ! प्रसारण: आकाशवाणी हिसार, रोहतक एवं कुरुक्षेत्र से , दूरदर्शन हिसार, चंडीगढ़ एवं जनता टीवी हरियाणा से समय-समय पर संपादन: प्रयास पाक्षिक सम्मान/ अवार्ड: 1 सर्वश्रेष्ठ निबंध लेखन पुरस्कार हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी 2004 2 हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड काव्य प्रतियोगिता प्रोत्साहन पुरस्कार 2005 3 अखिल भारतीय प्रजापति सभा पुरस्कार नागौर राजस्थान 2006 4 प्रेरणा पुरस्कार हिसार हरियाणा 2006 5 साहित्य साधक इलाहाबाद उत्तर प्रदेश 2007 6 राष्ट्र भाषा रत्न कप्तानगंज उत्तरप्रदेश 2008 7 अखिल भारतीय साहित्य परिषद पुरस्कार भिवानी हरियाणा 2015 8 आईपीएस मनुमुक्त मानव पुरस्कार 2019 9 इंटरनेशनल जर्नल ऑफ़ रिसर्च एंड रिव्यु में शोध आलेख प्रकाशित, डॉ कुसुम जैन ने सौरभ के लिखे ग्राम्य संस्कृति के आलेखों को बनाया आधार 2020 10 पिछले 20 सालों से सामाजिक कार्यों और जागरूकता से जुडी कई संस्थाओं और संगठनों में अलग-अलग पदों पर सेवा रिसर्च स्कॉलर इन पोलिटिकल साइंस, दिल्ली यूनिवर्सिटी, कवि,स्वतंत्र पत्रकार एवं स्तंभकार, (मो.) 9466526148 (वार्ता) (मो.) 7015375570 (वार्ता+वाट्स एप) 333,Pari Vatika, Kaushalya Bhawan, Barwa, Hisar-Bhiwani (Haryana)-127045 Contact- 9466526148, 01255281381 facebook - https://www.facebook.com/saty.verma333 twitter- https://twitter.com/SatyawanSaurabh