शिशुगीत

खेल

आओ मिलकर खेलें खेल,
मन प्रसन्न करता है खेल,
स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है,
चुस्ती भी है बढ़ाता खेल.
खेल से बुद्धि तीव्र है होती,
कौशल-विकास करता है खेल,
इम्यूनिटी भी बढ़ जाती है,
टीम वर्क सिखलाता खेल.

*लीला तिवानी

लेखक/रचनाकार: लीला तिवानी। शिक्षा हिंदी में एम.ए., एम.एड.। कई वर्षों से हिंदी अध्यापन के पश्चात रिटायर्ड। दिल्ली राज्य स्तर पर तथा राष्ट्रीय स्तर पर दो शोधपत्र पुरस्कृत। हिंदी-सिंधी भाषा में पुस्तकें प्रकाशित। अनेक पत्र-पत्रिकाओं में नियमित रूप से रचनाएं प्रकाशित होती रहती हैं। लीला तिवानी 57, बैंक अपार्टमेंट्स, प्लॉट नं. 22, सैक्टर- 4 द्वारका, नई दिल्ली पिन कोड- 110078 मोबाइल- +91 98681 25244