बाल कविताशिशुगीत

योग व्यायाम

आओ योग व्यायाम करें,
स्वास्थ्य रहें खुशहाल रहें,
आयु में होगी वृद्धि,
सांसों में संचार करें.
योग से योग हो बुद्धि में,
योग से सोच में होगा योग,
योग से विवेक में योग करें,
जीने की उमंग में होगा योग.
लेखिका- लीला तिवानी

योग के दो अर्थ हैं-
1. योग व्यायाम
2. जोड़ या जुड़ना

*लीला तिवानी

लेखक/रचनाकार: लीला तिवानी। शिक्षा हिंदी में एम.ए., एम.एड.। कई वर्षों से हिंदी अध्यापन के पश्चात रिटायर्ड। दिल्ली राज्य स्तर पर तथा राष्ट्रीय स्तर पर दो शोधपत्र पुरस्कृत। हिंदी-सिंधी भाषा में पुस्तकें प्रकाशित। अनेक पत्र-पत्रिकाओं में नियमित रूप से रचनाएं प्रकाशित होती रहती हैं। लीला तिवानी 57, बैंक अपार्टमेंट्स, प्लॉट नं. 22, सैक्टर- 4 द्वारका, नई दिल्ली पिन कोड- 110078 मोबाइल- +91 98681 25244