कविता

तिरंगा

भारत की शान तिरंगा
आजादी की पहचान तिरंगा
आन-बान-शान तिरंगा।
भारत की पहचान तिरंगा।
देश भक्तों की ललकार तिरंगा।
शहिदों का कफन तिरंगा।
अमर शहीदों की गाथा तिरंगा।
आजादी की अमर कथा तिरंगा
जग में न्यारा सबसे प्यारा।
अपना तिरंगा,अपना तिरंगा।
तीन रंगों का अपना तिरंगा।
हर रंग से अनमोल  तिरंगा।
वीरता शांति समृद्धि का प्रतीक,
 चक्रधारी सतत विकास तिरंगा।
आओ मिलकर फहराए तिरंगा।
नभ में शान से लहराए तिरंगा।
भारतवासियों का सम्मान तिरंगा।
हम सबका अभिमान तिरंगा।
आजादी का अमर प्रतीक तिरंगा।
हर हाथ में काम हो हर हाथ तिरंगा।
भारत का का संकल्प तिरंगा।
नवभारत का विकल्प तिरंगा।
हम सबका अरमान तिरंगा।
हम सबका फरमान तिरंगा।
प्राणों से भी प्यारा तिरंगा।
वीरों का सिरमौर तिरंगा।
हम सब की आशा तिरंगा।
सबका अटूट विश्वास तिरंगा।
वीरों का अस्त्र-शास्त्र तिरंगा।
शौर्य का अद्भूत प्रमाण तिरंगा।
भारतदेश का राष्ट्रदूत तिरंगा।
प्रिहरियों का प्रहरी तिरंगा।
देश का गौरव है तिरंगा।
राष्ट्र का राष्ट्र ध्वज है तिरंगा।
 भारत का अमर वरदान तिरंगा।
 भारत के जनतंत्र का मंत्र तिरंगा।
 भारतीयों की मुस्कान तिरंगा।
 देश का पवन प्रकाश तिरंगा।
हमारी संस्कृति का वाहक तिरंगा।
 मातृभूमि का दुलार तिरंगा।
मैत्री सद्भाव के गीत गाता तिरंगा।
जन मन में प्यार बरसाता तिरंगा।
स्वराज को खूब हर्षाता तिरंगा।
 विजय विश्व का संदेश वाहक तिरंगा।
शांति क्रांति सद्भाव,गुणों की खान तिरंगा।
मित्रों का मीत और आजादी की जीत तिरंगा।
हम भारतवासी मिलकर सब,
आज शत-शत शीश झुकाए तिरंगा।
— डॉ.कान्ति लाल यादव

डॉ. कांति लाल यादव

सहायक प्रोफेसर (हिन्दी) माधव विश्वविद्यालय आबू रोड पता : मकान नंबर 12 , गली नंबर 2, माली कॉलोनी ,उदयपुर (राज.)313001 मोबाइल नंबर 8955560773